✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विनीत तिवारी हत्याकांड में आया नया मोड़: ‘महाकाल’ उर्फ प्रदीप तिवारी की तलाश में पलामू पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 1:05:37 PM

पलामू (PALAMU): चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के बाद पलामू जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, वहीं उसके करीबी लोगों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. इसी क्रम में समदा आहार निवासी आरोपी के भाई दिलीप तिवारी को टाउन थाना पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती और बढ़ा दी है. एसपी कपिल चौधरी ने साफ निर्देश दिए हैं कि अब लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लाइसेंसधारी हथियारों का सत्यापन करने, धारकों की गतिविधियों और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हथियार लाइसेंस सुरक्षा के लिए होता है, न कि दबाव बनाने या कानून तोड़ने के लिए. सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों या “भौकाल” बनाने की कोशिश करने वालों को चिन्हित कर उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसके अलावा, शादी-ब्याह या किसी भी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. ऐसे मामलों में हथियार जब्त कर संबंधित व्यक्ति को ब्लैकलिस्ट करते हुए उसका लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किया जाएगा. जमीन विवाद, मारपीट या किसी भी झगड़े में हथियार दिखाने या इस्तेमाल करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. एसपी ने यह भी संकेत दिया है कि जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या जो पहले जेल जा चुके हैं, उनके लाइसेंस की भी समीक्षा की जाएगी. जरूरत पड़ने पर उन्हें रद्द किया जाएगा. पुलिस के इस सख्त रुख से जिले में हड़कंप है और कई हथियार धारकों ने अब सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. प्रशासन का उद्देश्य साफ है, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और हथियारों के दुरुपयोग पर पूरी तरह लगाम लगाना.

Tags:Vineet Tiwari Murder CaseVineet Tiwari Murder Case palamupalamu newspalamu news updatepalamu updatemahakal urf pradeep tiwariMahakal alias Pradeep Tiwari palamuPradeep Tiwari palamulatest newspalamu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.