✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : रैगिंग मामले में नया मोड़, सुलह के लिए जबरदस्ती पीड़ित छात्रों को ले जाया गया थाने

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:06:33 AM

दुमका(DUMKA): दुमका के आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या 5 में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में नया मोड़ आ गया है. आज पीड़ित छात्रों के परिजनों ने डीसी, एसपी और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है. पीड़ित छात्रों ने आवेदन में लिखा है कि 23 जून की रात आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या 5 में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को निर्वस्त्र कर उनकी बेरहमी से पिटाई की और इस बाबत 24 जून को नगर थाना में आवेदन दिया गया. आवेदन के आलोक में नगर थाना कांड संख्या 153/22 अंकित किया गया.

पीड़ित छात्रों से जबरदस्ती सुलहनामे पर कराया गया हस्ताक्षर

पीड़ित छात्रों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीनियर छात्र दोबारा हम लोगों को 25 जून को नगर थाना जबरदस्ती ले गए. मजबूर करने वालों में श्यामदेव हेंब्रम, राजीव बास्की, पवन हेंब्रम, राजेंद्र मुर्मू, जागेश्वर मरांडी, विमल टूडू, सुलिस सोरेन, मानुएल, हिमांशु डुंगडुंग एवं संजय हांसदा का नाम शामिल है. इन लोगों ने मजबूर कर सुलहनामा पत्र पर हस्ताक्षर करा लिया. पीड़ित छात्रों का कहना है कि सुलहनामा हमारे अभिभावक की अनुपस्थिति में कराया गया है. हस्ताक्षर नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और झूठे केस में भविष्य में फंसाने की भी धमकी दी गई. इसी से पीड़ित छात्रों ने सुलहनामा पत्र पर हस्ताक्षर किया. पीड़ित छात्र सुलहनामा नहीं चाहते हैं और ना उनके अभिभावक सुलहनामा के पक्षधर हैं. पीड़ित छात्रों का कहना है कि हमारे साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग किया है. हमें न्याय चाहिए और दोषी छात्रों पर कानूनी कार्रवाई हो है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.