✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 धनबाद के चोरों को अब रात में नहीं दिखता, दिन में ही करते हैं चोरी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:45:57 PM

धनबाद (DHANBAD): कहावत है कि एक सौ राजा के बराबर एक चोर की बुद्धि होती है. यह कहावत कोयलांचल में अक्षरश: चरितार्थ होती दिख रही है. धनबाद में लोगों ने अपराधियों से सुरक्षा के लिए अपने पुश्तैनी घर को बेचकर या भाड़े पर लगा कर सुरक्षा के ख्याल से फ्लैट में शिफ्ट किया.  लेकिन अब चोर फ्लैट में भी सुरक्षित नहीं रहने दे रहे हैं. पिछले एक सप्ताह की हम बात करें तो कई मामले आए हैं ,जिन में चोरों ने दिनदहाड़े कोई न कोई तरकीब निकाल कर फ्लैटों में चोरी की है. 

जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन पहले धनबाद के पंडित क्लीनिक रोड के सिंगोरा सिटी के फ्लैट में चोरी करने आए चोरों ने अपने को एसी का मिस्त्री बताया.  जब गार्ड ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी तो फोन पर किसी से बात करा दी.  बात करने वाले ने कहा कि वह सब मेरे फ्लैट में जा रहे हैं, इसे जाने दो.  उसके बाद चोरों ने फ्लैट में घुसकर चोरी की.  

पहला केस

बैंक मोड़ उर्मिला टावर में रहने वाले सूरजभान अग्रवाल की पुत्री बबीता अग्रवाल ने गुरुवार को धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के आवास के बगल में उनका एक और घर है. घर में रंग का काम चल रहा है. गुरुवार को जब वह अपने पति के साथ काम देखने गई तो पाया कि घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर तक पांच ताले टूटे हुए हैं. सभी की कुंडी  तोड़ दी गई है. अलमीरा का लॉक भी टूटा हुआ है.  लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति लेकर चोर चंपत हो गए है.

दूसरा केस

इधर बेकार बांध ग्रेवाल  अपार्टमेंट में रहने वाली स्वर्गीय जयंत कुमार की पत्नी के फ्लैट में भी एक-दो दिन पहले चोरी हो गई है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है.  उन्होंने बताया है कि 16 जून को वह  अपने रिश्तेदार के घर गई थी.  22 जून को जब लौटी तो देखा ताला टूटा हुआ है.  हल्ला करने पर पड़ोस के लोग जुट गए.  धनबाद पुलिस को सूचना दी गई.  पुलिस की मौजूदगी में घर में प्रवेश किया तो पाया की लगभग दो लाख  के गहने गायब  है.  घटना के बाद जब फ्लैट के सीसीटीवी की जांच की गई तो पता चला कि दो संदिग्ध युवक सुबह 5 बजे के लगभग अपार्टमेंट में आए थे.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.