✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चोरी-छिनतई का नया ट्रेंड : ‘’बाइकसवार ने कहा मैं SP का आदमी हूं, गहने पहनकर मत घूमिए’’ साढ़े छह लाख रुपए के गहने लेकर हुआ फरार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:54:59 PM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-चोरी, छिनतई और लूटमार का ट्रेंड भी वक्त के साथ बदलता जा रहा है. झारखंड के देवघर में बुधवार को एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लाखों के गहने लेकर फरार हो गए. बेचारे रिटायर्डर कर्मी ये सब खेल देखते रह गये औऱ झांसे में आकर अपने जेवर लूटा दिया. बताया जा रहा है कि वे अपने फ्लैट को देखने के लिए स्कूटी से जा रहे थे. इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और झांसे में लेकर घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

झांसे में लेकर लूट लिए जेवर

इस लूट की घटना के संबध में पीड़ित मनमोहन सिंह बेहद चिंतित है , वे एख रिटायर्ड श्रम ऑफिसर हैं. वे वर्तमान में बावनबीघा अंबे सिटी गार्डन में रहते हैं. उन्होंने तिवारी चौक के पास बन रहे अपार्टेमेंट में एक फ्लैट लिया है. वे अपने बन रहे फ्लैट को देखने के लिए स्कूटी से दिन में करीब 11:30 बजे जा रहे थे. इस दौरान बिजली ऑफिस के पास पीछे बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी स्कूटी को रोका . सबसे पहले रोककर दोनों ने बोला कि एसपी के आदमी हैं, आप इतने गहने पहनकर घूम रहे हैं, आपको मालूम होना चाहिए कि हर दिन लूट और छिनतई की घटना घट रही है. इतना कहने के बाद उसने गहने को खोलने के लिए कहा और बोला वे उसे उन्हें सुरक्षित दे देंगे. वे उनकी बातो में आकर गहने दे दिए . बदमाशों के कहने पर बदमाशों के कहने पर कर्मी ने गले से सोने का चेन, हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट, दो सोने का अंगुठी आदि खोलकर दे दिया.

गहने लेकर बदमाश हुए फरार

उनकी  बातों में झांसे में आने के बाद बाइकसवार ने कहा कि वे गहने वापस कर देंगे . इसके बाद भाग गये . उनलोगों को पीछा भी किया. लेकिन, कुछ पता नहीं चला . पीड़ित ने इसके बाद थाने में पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी . पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी में जुट गई है . पुलिस को दिए तहरीर के मुताबिक गहने साढ़े छह लाख के बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद सभी लोग हैरान है औऱ यह सोच रहे है कि अब किस तरह लोग चोरी, छिनतई और लूटमार के ट्रेंड समय के साथ बदल रहा है. लोग पुलिस के नाम पर झांसे में लेकर पैसे औऱ गहने लूट रहे हैं.

Tags:New trend of theftdeoghar chain snatchngabsconded jewelery 6.5 lakhdeoghar theftdeoghar crime newsdeoghar new crime trendcrime patrol new episodecrime newsdeogharcrime patrol best episodecrime patrolcrime patrol satarkcrime patrol most popular episodecrime patrol episodecrime thrillercrime patrol sonybest crime patrol episodecrime patrol full episodecyber crimebest of crime patrolcrime patrol dastakcrime patrol dial 100deoghar news channeltrikut pahar deoghar news todaytrikut pahar deogharjharkhand crimecyber crime newsjharkhand crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.