✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: नए एसएसपी ने किया पदभार ग्रहण, कहा- कम्युनिटी पुलिसिंग पर रहेगा खास फोकस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:10:01 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में नए एसएसपी के रूप में प्रभात कुमार ने शुक्रवार की सुबह पदभार ग्रहण कर लिया. पूर्व एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने उन्हें पदभार सौंपा. मौके पर उन्होंने एसएसपी प्रभात कुमार को बधाई दी.

कम्युनिटी पुलिसिंग पर रहेगा खास फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिला में उपयोगी कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा. शहर में क्राइम कंट्रोल उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. विधि- व्यवस्था के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर उनका फोकस रहेगा. वहीं पुराने मामले का भी खुलासा करने पर जोर दिया जायेगा. बताया कि जमशेदपुर में पुलिसिंग का उनका पुराना अनुभव रहा है. उन्होंने बतौर ग्रामीण और सिटी एसपी यहां अपनी सेवा दी है.

वासियों से मिले सहयोग की सराहना

वहीं निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने अपने 2 साल के कार्यकाल को अपने कैरियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया. शहर वासियों से मिले सहयोग की उन्होंने सराहना की. खासकर मीडिया से मिले सहयोग की उन्होंने भूरी- भूरी प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि शहर के कारपोरेट का भी उन्हें अच्छा सहयोग मिला, जिसकी वजह से कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में सहयोग मिला. बताया कि उनके कार्यकाल में जिले में ना तो कोई नक्सली घटना घटित हुई, न ही सांप्रदायिक दंगे हुए. 25 लाख की आबादी वाले शहर में लगभग सभी बड़े कांडों का खुलासा करने में पुलिस पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला. कहा कि प्रभात कुमार एक बेहद ही प्रतिभावान आईपीएस अधिकारी हैं, और उनकी विरासत को आगे ले जाने में सक्षम है. इस मौके पर शहर के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया. गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हे विदाई दी गई.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.