✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार-झारखंड के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 4:53:37 PM

बिहार (BIHAR): बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने रेल कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत व सुगम बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, पीएम मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने बिहार के गया जिले में स्थित परैया रेलवे स्टेशन से झारखंड के चतरा तक नई रेल लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है. सरकार ने इस परियोजना को 'विशेष रेल परियोजना' घोषित करते हुए इसका आधिकारिक राजपत्र (गजट) भी जारी कर दिया है. इस प्रोजेक्ट के तहत परैया से चतरा के बीच कुल 75.1 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव होगा.

इस मुख्य रेल लाइन के अलावा, कष्ठा की तरफ 4.95 किलोमीटर लंबा एक विशेष 'वाई कनेक्शन' (Y-Connection) भी बनाया जाएगा. रेलवे अधिकारियों और पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, इस वाई कनेक्शन के निर्माण से ट्रेनों को बिना किसी परिचालन बाधा के सीधे चतरा की दिशा में मोड़ा जा सकेगा. इस नई रेल परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद परैया रेलवे स्टेशन का महत्व अत्यधिक बढ़ जाएगा और इसे एक बड़े जंक्शन के रूप में अपग्रेड और विकसित किया जाएगा. वर्तमान में इस रूट के लिए शुरुआती सर्वे का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी.

इस नई रेल लाइन के निर्माण को लेकर गया और चतरा के स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों में भी भारी उत्साह का माहौल है. यह रेल लिंक दोनों राज्यों के बीच न केवल आम यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि माल ढुलाई और व्यापारिक गतिविधियों को भी एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े माने जाने वाले चतरा क्षेत्र के लिए यह लाइफलाइन साबित होगी. लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से इलाके में नए उद्योग धंधों का विकास होगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और दोनों राज्यों का आपसी कारोबार और मजबूत होगा.

Tags:Bihar Jharkhand railway linenew railway project BiharJharkhand rail connectivitycentral government railway approvalIndian Railways new lineBihar to Jharkhand train routerailway infrastructure Indiarail development projectnew train line Bihar Jharkhandrailway expansion news India

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.