✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोशल मीडिया पर "रील वार" के बहाने नई राजनीति : ढुल्लू महतो दबंग तो रणविजय सिंह बाहुबली, दोनों के समर्थक भिड़े है साबित करने में !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:50:27 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में दो नेताओं के समर्थकों में एक अजीब लड़ाई छिड़ी हुई है. यह लड़ाई अभी सोशल मीडिया तक ही सीमित है. एक तरह से सोशल मीडिया पर "रील वार "  छिड़ा हुआ है. नेता तो कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन उनके समर्थक इतने अधिक उत्साहित हैं कि मर्यादा का भी ख्याल नहीं रख रहे है. दरअसल, यह सब हो रहा है धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच, दोनों नेताओं के समर्थक यह साबित करने में जुटे हैं कि कौन कितना दबंग है. रील वार में वीडियो के साथ तरह-तरह के गाने लगाये जा रहे है. कुछ पुराने वीडियो को डालकर एक दूसरे को चुनौती दी जा रही है. दोनों नेताओं के समर्थकों में यह लड़ाई समय के साथ बढ़ती ज रहे है. इस रील वार में कुछ एडिटेड वीडियो, कुछ पुराने वीडियो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ वायरल वीडियो में समर्थक अपना नाम भी दे रहे हैं तो कुछ यूं ही डाल दिया जा रहा है. इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है. लोग चटखारे के साथ इसकी चर्चा कर रहे है. हालांकि इन  वायरल वीडियो की पुष्टि The Newspost  नहीं करता है. सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद धनबाद में तरह-तरह की चर्चाएं है. सवाल यह भी उठ रहा है कि दोनों नेता आखिर चुप क्यों है? क्या उनकी सहमति से यह सब हो रहा है. 

दोनों के समर्थक अपने नेता को बता रहे दबंग 
   
दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता के समर्थन में और दूसरे को नीचा दिखाने के लिए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे है. सांसद ढुल्लू  महतो के समर्थक सांसद को दबंग बताने की कोशिश में जुटे हैं, तो रणविजय सिंह के समर्थक भी यही काम कर रहे है. सोशल मीडिया में छिड़ा रील वार अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. दोनों ही के रील पर उनके समर्थक अपने-अपने विचार भी रख रहे है. इस विचार का स्तर भी धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहा है. बता दें कि दोनों नेता बॉडीगार्ड और गाड़ियों की काफिले के लिए जाने जाते है.  बॉडीगार्ड भी रील वार  के  चर्चे में है.  लोग बता रहे हैं कि  समर्थक फोटो एडिट कर इस्तेमाल कर रहे है. रील में गाने का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. अपने-अपने नेता को दबंग साबित करने की होड़ मची हुई है. 

सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी चैट भी वायरल किये जा रहे
 
सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी चैट भी वायरल किये जा रहे है. इस चैट में भी समर्थक एक दूसरे को ताकतवर दिखाने और बताने की कोशिश कर रहे है. यह धनबाद में राजनीति का नया ढंग डेवलप हुआ है. पहले नेता आमने-सामने लड़ते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी दबंगई को साबित करने में लगे हुए है. इस रील वार का परिणाम क्या निकलेगा, इस पर धनबाद के लोगों की निगाहें टिकी हुई है. दरअसल, धनबाद के प्रभातम मॉल में शुक्रवार की देर रात को सांसद ढुल्लू महतो समर्थक प्रेम महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे रणवीर  सिंह में भिड़ंत हो गई थी. उसके बाद  ढुल्लू-रणविजय के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी कर रहे है. दोनों के समर्थको में पोस्ट डालने की होड़ मची हुई है. 

ढुल्लू महतो के समर्थक और रणविजय सिंह के बेटे हो गए थे आमने-सामने 
 
दरअसल, शुक्रवार की रात कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर  सिंह और भाजपा सांसद ढुल्लू  महतो के समर्थक प्रेम महतो के बीच भिड़ंत हो गई. कहते है कि रणवीर सिंह के निजी बॉडी गार्डो के एक्शन से प्रेम महतो नाराज हो गए. उस समय प्रेम महतो के पारिवारक सदस्य भी साथ थे. तो रणवीर  सिंह के साथ भी परिवार के लोग थे. मॉल में गाड़ी एंट्री की बात पर दोनों आमने-सामने हो गए. रणवीर सिंह के निजी बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो पर गाडी हटाने का दबाव बनाया, इससे बात बिगड़ गई. फिर तो दोनों के समर्थक आमने-सामने हो गए. प्रेम महतो के समर्थक मॉल के अंदर फिल्म देख रहे रणवीर सिंह को बाहर निकालने  की मांग करने लगे. यह  हंगामा आधे घंटे से अधिक तक चलता रहा. उसके बाद हंगामा जब बढ़ गया तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति पर काबू पाया. 

शुक्रवार की रात प्रभातम मॉल में हुई थी घटना 
 
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि रात के लगभग 9 और 10 बजे के बीच रणवीर सिंह पूरी फ़ौज के साथ गाड़ियों से एक गेट से घुस रहे थे. इसी बीच दूसरी ओर से प्रेम महतो की स्कॉर्पियो आ रही थी. दोनों की गाड़ी आमने-सामने होने पर रणवीर सिंह और उनके बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो को गाड़ी पीछे करने का दबाव बनाया. लेकिन प्रेम महतो गाड़ी पीछे नहीं की. वह गाड़ी नहीं हटाने की बात पर अड़ गए. इस बात पर दोनों में तीखी बहस हुई. हंगामे की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस, धनबाद पुलिस और कई पेट्रोलिंग गाड़ियां मॉल परिसर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रेम महतो के समर्थकों को वापस जाने के लिए मनाया.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadSaansad Dhullu mahatoRanvijai singhReel WaarSocial media

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.