✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के नए मंत्रियों को मिलने वाला है नया बंगला, सीएम हेमंत ने पहुंचकर किया निरीक्षण, देखिए कैसी है बंगले की तस्वीर  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:07:19 PM

रांची(RANCHI): स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को आदेश दिया कि नवनिर्मित आवास व पूरे आवासीय परिसर से जुड़े सारे कार्य अगले साल 15 जनवरी 2025 तक पूरे हो जाने चाहिए ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके.

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट और पुलिस बैरेक आदि सभी का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही अधिकारियों को आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला आदि लगाने का भी निर्देश सीएम ने निर्देश दिया.

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड टुडे न्यूजझारखंड सरकारसीएम हेमंत सोरेनसीएम हेमंतस्मार्ट सिटी रांचीरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand Today NewsJharkhand GovernmentCM Hemant SorenCM HemantSmart City RanchiRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.