✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा जूलॉजिकल पार्क में नए मेहमान का हुआ आगमन, टाटा स्टील के वीपी चाणक्या चौधरी ने किया स्वागत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:58:15 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में नए मेहमान का आगमन किया गया है. जिसमें घड़ियाल और मगरमच्छ को लाया गया है. नए मेहमानों का विधिवत स्वागत टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने किया है. बता दें कि 3 वर्ष पहले ही जू में मास्टर प्लान पर कार्य शुरू हो गया था. पिछले वर्ष जनवरी महीने में टाटा जूलॉजिकल पार्क का एंट्री गेट मरीन ड्राइव से शुरू हुआ और अब मास्टर प्लान के तहत मगरमच्छ और घड़ियाल का आगमन हुआ है.

बहुत सारे पशु पक्षियों का जल्द होगा आगमन

जानकारी देते हुए वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत अभी और कार्य किया जा रहा हैं. अन्य जू अथॉरिटी एक्सचेंज प्लान के तहत बहुत सारे पशु पक्षियों का आगमन बहुत जल्द टाटा जूलॉजिकल पार्क में होने वाला है. फिलहाल आये हुए घड़ियाल और मगरमच्छ को नए बाड़े में शिफ्ट किया गया है.  साथ ही उन्होंने बताया कि सुबह के समय पार्क में आने वाले लोगों के लिए लेक के चारों तरफ ऐसी व्यवस्थाएं की गई है.  ताकि उन्हें पूरा वियु मिल सके, और जू के अंदर भी व्यवस्थाओं को मास्टर प्लान के तहत बदला जा रहा है. जिसका दीदार शहर वासी कर सकेंगे, वंही जु घूमने आए सैलानियों ने भी जु के नए मेहमानों को देख कर काफी खुस नजर आ रहे है.  सभी ने इसकी जमकर तारीफ की है.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा  

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newslatest newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhandjharkhand breaking newstop newsbreaking newsjharkhand jamshedpurjamshedpur newsjamshedpur latest newsTata Zoological ParkNew guest arrived in Tata Zoological Parkwelcomed by Tata Steel VP Chanakya Choudhary.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.