✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेसा नियमावली की सुनवाई के लिए नई तारीख तय, अब 30 अक्टूबर को होगी मामले पर बहस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:55:35 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने में देरी को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि विभिन्न विभागों से राय लेने की प्रक्रिया अभी जारी है, इसलिए नियमावली लागू करने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है.

सरकार की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता ने अदालत से निवेदन किया कि पिछली सुनवाई में बालू घाटों की नीलामी के बाद आवंटन पर लगाई गई रोक को हटाने के लिए दाखिल हस्तक्षेप याचिका (IA) पर पूर्व आदेश में कोई परिवर्तन न किया जाए. अदालत ने इस पर कोई संशोधन नहीं किया. यह याचिका आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दायर की गई है. सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार भी अदालत में उपस्थित रहे.

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 अक्टूबर तय की है. वहीं, प्रार्थी पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं.

Tags:ranchipesa kanoonpesapesa par sunwayijharkhand highcourtpesa rulewhat is pesawhat is pesa kanoonkya hai pesa kanoonhigh court hearinghighcourt hearing on pesakya hai pesakya hai pesa niyamawalipesa niyamawalilatest newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.