जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है. स्कूल की पोखरी, हल्दीपोखर और राखामाइंस शाखाओं के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है. परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है. पोखरी शाखा में वाणिज्य संकाय से आकृति झा ने 89 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वृष्टि मुखर्जी ने 85.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और श्वेता कुमारी ने 84.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं विज्ञान संकाय में आसिफ अनवर अंसारी 84 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहे। महबिश अयाज ने 79.8 प्रतिशत और प्रसेनजीत भकत ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. हल्दीपोखर शाखा में विज्ञान संकाय के छात्र सुब्रतो स्वैन ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया. आकाश सिंह ने 80 प्रतिशत और आयुष पाठक ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. वाणिज्य संकाय में ऋचा ओम ने 84.4 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया. अमित नामता ने 69.6 प्रतिशत और सुधीर कुमार साह ने 67.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. राखामाइंस शाखा में वाणिज्य संकाय से अभिनव दत्ता ने 84 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. कृष गोराई ने 75 प्रतिशत और प्रिंस कुमार ने 73.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. विज्ञान संकाय में आकाश कुमार 83.2 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रहे. जय कुमार ने 81.6 प्रतिशत और सीमा टुडू ने 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
सचिव ने दी बधाई
इस सफलता पर स्कूल के सचिव मदन मोहन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 12वीं का परिणाम छात्रों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है और विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना भी है. विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताई और इसे विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम बताया.