✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डायन बिसाही के आरोप में भतीजा ने चाची को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:14:36 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के ग्रामीण इलाकों में डायन बिसाही के आरोप में आए दिन किसी ना किसी निर्दोष की हत्या कर दी जाती है. कई बार प्रशासन और सरकार के द्वारा डायन से बढ़ते हत्या के रोकथाम के लिए कदम उठाए जाते है, ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया जाता है. लेकिन इसके बावजूद भी डायन के आरोप में निर्दोष व्यक्ति की हत्या लगातार होती रहती है. ऐसा ही एक मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना से सामने आ रही है. जहां 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. ताजुब तो इस बात की है कि महिला की हत्या उसके भतीजे ने की है.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गुवा थाना अन्तर्गत बुरुसाई गांव निवासी 40 वर्षीय महिला शुरु कुई की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि महिला खेत में काम कर रही थी. तभी भतीजा ने डायन होने के संदेह में इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गुवा थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. सभी ग्रामीण आरोपी भतीजा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

 

 

 

 

 

Tags:jharkhand newsbreaking newsjharkhand news todayjharkhandtop newslatest newsnews jharkhandjharkhand today newstoday jharkhand newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newstoday newsnewsjharkhand top newsNephew killed auntNephew killed aunt on charges of witchcraft

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.