✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदिवासी किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:47:43 PM

दुमका(DUMKA): जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.  दुष्कर्म का आरोप 35 वर्षीय पड़ोसी चुड़का मरांडी पर लगा है जो एक बच्चे का पिता है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

घर में अकेली थी किशोरी, तेज बारिश ने दब गई उसकी शोर

किशोरी द्वारा थाना में जो लिखित आवेदन दिया गया है उसके अनुसार रविवार की शाम काफ़ी तेज़ बारिश हो रही थी.  उसके घर वाले अपने एक रिश्तेदार के घर काम से गये थे.  इस वजह से वह घर में अकेली थी.  इसी बीच उसका पड़ोसी अचानक घर में घुसकर उसके साथ गंदा काम करने लगा.  वह काफ़ी चीखी चिल्लाई पर बारिश की तेज़ आवाज़ में उसकी आवाज़ दब गई.  कुछ देर बाद चुड़का मरांडी वहां से भाग गया.  देर रात में जब उसके घरवाले लौटे तो उसने सारी बात बताई.  

परिजन के साथ पीड़िता पहुंची थाना, पुलिस को बताई आपबीती

कल सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ शिकारीपाड़ा थाना पहुंची और पुलिस के समक्ष आप बीती सुनाई.  लिखित शिकायत पर पुलिस ने इस बाबत थाना कांड संख्या 64/25 दर्ज किया है .  जिसमें धारा 65 (1) बीएनएस और 04 पोक्सो एक्ट की धारा अंकित की गई है.

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इस मामले में शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था.  जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.  साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.

Tags:Neighbor did dirty work with tribal girlaccused arrestedjharkhand girl set ablazejharkhand girl succumbs to injuriesclass 12th girl set ablaze by stalkerjharkhand dumka girl death casejilter lover sets girl ablazejharkhand schoolgirl set on firejharkhandjharkhand girljharkhand policeprotests in jharkhandjharkhand newsjharkhand crimecrime in jharkhanddumka girl death casegirl burnt alive in jharkhandpolice drag girl in jharkhand19 year old girl set ablazejharkhand schoolgirlrepublic bharat tvDUMKA NEWSDUMKA UPDATEDUMKASHIKARIPADA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.