✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक व्यक्ति की जान, लोगों का फूटा गुस्सा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:36:39 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह बिजली विभाग की लापरवाही ने शुक्रवार को एक व्यक्ति की जान ले लिया. घटना शहर के धरियाडीह के हीरो शोरुम के समीप दोपहर को हुआ. जब नंगे हाई टेंशन तार के चपेट में आने से 60 वर्षीय भुनेशवर दास की मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, एसआई पंकज दुबे और भाजपा नेता दिनेश यादव भी घटनास्थल पहुंचे. और पूरे मामले की जानकारी लिया.

नंगे तार के चपेट में आने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार मृतक भुनेशवर दास धरियाडीह स्थित एक मकान में किराए पर रहता है. इस पूरे मुहल्ले में नंगा तार झूल रहा था. इसी दौरान मुहल्ले से गुजरने के क्रम में मृतक एक नंगे तार के चपेट में आ गया. तार के चपेट में आने के बाद उसे तड़पता देख कुछ स्थानीय लोगों ने पहले एक मिस्त्री को फोन किया.  जबकि कुछ लोग उसे छुड़ाने के प्रयास में लगे रहे. लेकिन नाकाम रहे. इधर बार-बार कॉल करने के बाद मिस्त्री ने फोन उठाया. तब जाकर बिजली आपूर्ति ठप हुई. लेकिन तब तक भुनेशवर दास की मौत हो चुकी थी.

बिजली विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप

बिजली विभाग के इसी लापरवही पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. और लोगों ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों पर जमकर गुस्सा निकाला. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना कि पूरे मुहल्ले में हाई टेंशन और लो टेंशन बिजली के तार झूल रही है. कई बार शिकायत करने के बाद भी तारों को नहीं बदला गया. इधर भुनेशवर दास के मौत से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता समेत मुहल्ले वालों ने बिजली विभाग से मृतक के आश्रित को 25 लाख मुआवजा देने के साथ नौकरी देने का मांग की है.

रिपोर्टः दिनेश कुमार  

Tags:Negligence of GiridihGiridih Electricity Departmentkilled a personpeople got angryon the department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.