☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

NEET UG 2024 Paper Leak: पटना से नालंदा और नालंदा से हजारीबाग जुड़ी कड़ी!  EOU की जांच में खुलासा झारखंड में हुआ खेल

NEET UG 2024 Paper Leak: पटना से नालंदा और नालंदा से हजारीबाग जुड़ी कड़ी!  EOU की जांच में खुलासा झारखंड में हुआ खेल

रांची(RANCHI):  NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU(Economic Offences Unit) ने बड़ा खुलासा किया है. अब तक की जांच में कई अहम साक्ष्य एजेंसी को मिले है. जिसमें पेपर लीक के पूरे सिंडीकेट का भी भंडा फोड़ आने वाले दिनों में हो सकता है. जांच पटना के शास्त्री नगर से शुरू हो कर छपरा पहुंची फिर यहाँ से देवघर बाद में देवघर से नालंदा का लिंक जुड़ा. बाद में इसका तार झारखंड के हजारीबाग से भी जुड़ गया है. लेकिन शक हजारीबाग पर है कि मेन खेला यही पर खेला गया है. पाँच तारीख की सुबह देवघर में डेरा जमाए गिरोह के लोगों के पास पेपर पहुंचा था. जिसके बाद फिर आगे फोरवॉर्ड किया गया है.

आर्थिक अपराध इकाई ने सूचना और तकनीकी सहायता से जांच को शुरू किया था. जिसमें राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा स्तिथ लर्न बॉय्ज़ हॉस्टल एण्ड प्ले स्कूल से प्रश्न पत्र लीक के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसमें एक देवघर में कुछ संदिग्ध के साथ छुपा हुआ था. गिरफ्तार अभियुक्त में बलदेव कुमार उर्फ चिंटू प्रश्न पत्र लीक कांड के पेशेवर अपराधी संजीव कुमार उर्फ लुटन मुखिया गिरोह से जुड़ा हुआ है. 05 जून को इसी गिरोह के फोन पर पेपर पहुंचा था. पीडीएफ़ फाइल मिलने के बाद इसने स्कूल में मौजूद प्रिंटर की मदद से इसकी कॉपी निकाली. उसके बाद छात्रों को ग्रुप बना कर उसे रटवाने का काम किया.

छात्रों को स्कूल पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई थी. आन्सर रटने के बाद फिर वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने का भी काम किया गया है. गाड़ी स्कूल से दो किलोमीटर छात्रों को ड्रॉप एण्ड पिकअप कर रही थी. जिससे किसी को इसकी भनक ना लगे की स्कूल में खेल चल रहा है. इस खेल में उपयोग की गई टैक्सी गाड़ी को भी जप्त कर लिया गया है. साथ ही ड्राइवर मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

हजारीबाग से छपरा स्कूल भेजा गया पेपर

20 जून को जांच के दौरान लर्न बॉय्ज़ हॉस्टल एण्ड स्कूल में एक जला हुआ एक नीट यूजी 2024 के परीक्षा का प्रश्न पत्र मिला. जब इसकी जांच शुरू हुई तो इस पेपर का लिंक हजारीबाग के oasis स्कूल से जुड़ गया. प्रश्न पत्र का सीरियल नंबर इसी सेंटर से के प्रश्न पत्र का था. जिसके बाद EOU की टीम हजारीबाग के ओऐसिस स्कूल पहुँच कर जांच शुरू किया. जिसमें पाया गया कि प्रश्न पत्र की पैकिंग के संदिग्ध पॉली बैग, अभ्यर्थियों से बरामद मूल प्रश्न पत्र के साथ पैकिंग ट्रंक में भी छेड़ छाड़ पाया गया है. सभी चीजों को जप्त कर लिया गया है. सभी साक्ष्य के मिलने के बाद परीक्षा केंद्र,एसबीआई बैंक और ब्लू डार्ट कंपनी के कर्मियों का बयान दर्ज किया गया है.

सभी मानकों का नहीं हुआ अनुपालन   

NTA के द्वारा परीक्षा कदाचार मुक्त कराने को लेकर एक मानक तय किया जाता है. जिससे किसी भी कीमत पर पूरा करना होता है. लेकिन जांच में पाया गया कि मानकों का ख्याल नहीं रखा गया है. ट्रांसपोर्टिंग,रख रखाव के साथ साथ प्रश्न पत्र हैंड ओवर  करने के समय अनियमितता बरती गई है.अब आखिर किस समय पेपर के लिफ़ाफ़े को खोला गया है. इसकी जांच की जा रही हैं. इसे लेकर कई बिंदुओं पर जांच जारी है.

देवघर से गिरफ्तार शातिरो से पूछताछ में जानकारी मिली की ये सभी पेपर लीक गिरोह के लोगों को डूप्लकेट सिम,मोबाईल फोन और रहने की व्यवस्था किया करते थे. गिरफ्तार शातिरो में राजीव कुमार उर्फ कारु,पंकु कुमार और परमजीत सिंह शामिल है. सभी ने इस पेपर लीक में अपनी भूमिका की स्वीकार किया है. जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

अब इस केस को सीबीआई को हैंड ओवर कर दिया गया है. अब सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने के संभवना से इनकार नहीं किया जा सकता है.                    

        

                          

Published at:23 Jun 2024 08:19 PM (IST)
Tags:neet paper leakneet paper leak 2024neet paper leak newsneet 2024 paper leakpaper leaknta neet paper leakneet ug 2024 paper leakneet question paper leak 2024paper leak neet 2024neet 2024 paper leak newspaper leak neetneet exam paper leakneet paper leak 2024 newsneet paper leakedbihar neet paper leakpatna neet paper leakneet ug paper leakneet paper leak rownta paper leakneet paper leak caseneet paper leak.neet question paper leaknta neet paper leak 2024neet paper leak 2024 updatepaper leak news today neet 2024cbi probe in neet paper leakcbi probes paper leakcbi investigation into neet paper leakcbi takes over casescbi registers casesneet casenet paper leak caseneet paper leak full casecbi cases neetneet case supreme court judgementnta scamsc judgment on plea on transfer of cases on neet-ug rowneet nta scamnta scam 2024class 11 physicsclass 12 physicsnta scam neet 2024tv teasernta exposedtaal thok kenta neet scamalakh sir on ntaneet scam exposedcbi team attackedexam copy caseneet exam cheating casenta reply ayushi patel caseneet paper leak 2024 court casenta reply ayushi patel neet scam caselok sabha election phase 1lok sabha poll phase 1 voting updatesnta scam exposednta scam exposed 2024nta scam exposed 2024 pwntascam2024nta scam neetnta scam exposed 2024 newsneet 2024neet 2024 cut offneet 2024 expected cut offneet 2024 expected cutoffneet cut off 2024neet 2024 cutoffcut off neet 2024expected cut off neet 2024neet cutoff 2024cutoff for neet 2024neet 2024 safe scoreneet 2024 cut-offneet exam 2024neet exam 2024 cut-offneet 2024 st cut offneet cutoffneet 2024 strategymbbs cut-off in 2024neet expected cut off 2024neet 2024 expected cut off aiimsneet 2024 preparationcutoff neet 2024central bureau of investigationeou investigation neet paper leaknational testing agencynta national testing agencynational eligibility testfresh examination.education ministeranurag makes big revelationindian government big actionministry of educationgetting question papers in advancenational eligibility-cum-entrance testmost repeated biology questionsneet 2024 question paperprotest in india
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.