✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

NEET Paper Leak: देवघर पुलिस के सहयोग से बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मामले में 6 को गिरफ्तार कर ले गई बिहार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:59:09 AM

देवघर(DEOGHAR):नीट पेपर लीक का कनेक्शन झारखंड के देवघर जिला से भी जुट गया है. बीती देर रात बिहार पुलिस ने देवघर पुलिस की सहायता से 6 लोगो को गिरफ्तार किया है.देवघर जिला के देवीपुर थाना पुलिस के सहयोग से पटना से आई बिहार पुलिस को नीट पेपर लीक मामला में बड़ी सफलता मिली है. देवघर के देवीपुर स्थित ऐम्स के पास झुनु सिंह के मकान से बिहार के शास्त्रीनगर थाना काण्ड संख्या-358/2024 के अनुसंधान के दौरान यह सफलता पुलिस को मिली है.

मामले में इन लोगों की हुई है गिरफ़्तारी

गिरफ्तार सभी बिहार के नालंदा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले है.इनमें से पंकु कुमार,परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, दोनों बिहार के नालंदा जिला के  छबिलापुर थाना के बेलदार विगहा का रहने वाला है.वही चिन्टु उर्फ बालदेव कुमार दरायपशुराय थाना के गुलरिया विगहा के रहने वाले है.जबकी काजु उर्फ प्रशांत कुमार नूरसराय थाना के दरूआरा का रहने वाला है.

पढ़े सभी कहाँ के रहने वाले हैं आरोपी

वही गिरफ्तार अजीत कुमार, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर का रहने वाला है. गिरफ्तार राजीव कुमार उर्फ कारू, एंकर सराय थाना के कुण्डवायर का रहने वाला है. सभी गिरफ्तार को संरक्षण में लेकर बिहार पुलिस अग्रतर कार्रवाई हेतु अपने साथ ले गयी.

रिपोर्ट रितुराज सिन्हा

Tags:NEET Paper LeakNEET Paper Leak caseNEET Paper Leak newsNEET Paper Leak jharkhandNEET Paper Leak biharNEET Paper Leak jharkhand connectionNEET Paper Leak deoghar connectionjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaydeoghardeoghar newsdeoghar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.