☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भाजपा की बैठक के दौरान हुईं भावुक, संजय सेठ ने बताई वजह  

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भाजपा की बैठक के दौरान हुईं भावुक, संजय सेठ ने बताई वजह  

रांची(RANCHI): एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड दौरे पर रांची पहुंची हैं. इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद वे रांची के चाणक्य BNR होटल में भाजपा की बैठक में शामिल हुईं और भाजपा नेताओं से चुनाव संबंधित चर्चा की. इस दौरान वह काफी भावुक भी हुईं. रांची के सांसद संजय सेठ के अनुसार द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि कैसे एक साधारण सी महिला पर पीएम मोदी ने भरोसा जताया था और उन्हें झारखंड का राज्यपाल बना कर भेजा था. उन्होंने बताया कि जब उन्हें राज्यपाल बनाकर झारखंड भेजा गया था तब उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आपको झारखंड के हर क्षेत्र में घूमना है और वहां के लोगों से मिलना. छोटे-छोटे गांव में घूमिए, लोगों की समस्याओं को जानिए.

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल आ रही हैं झारखंड, जानिये भाजपा की क्या है तैयारी

पीएम मोदी से मिलने पर भी हुई थीं भावुक

उन्होंने कहा कि वह शिक्षिका रहीं, विधायक बनीं, मंत्री बनीं. मगर, उन्हें राज्यपाल बनने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने बताया कि एक आम सी महिला शिक्षिका को प्रधानमंत्री ने एक दिन बुलाया और कहा कि आप हमारी ओर से राष्ट्रपति की उम्मीदवार होंगी. वह यह सुनकर भावुक हो गईं. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि मैं ये पद कैसे संभाल पाऊंगी. आपने मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी डाल दिया है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप चिंता मत कीजिए. आपके पीछे हम और पूरा देश खड़ा है. आपने जैसे झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया वैसे ही अब पूरे देश के लिए काम कीजिए. आपका राज्यपाल के रूप में काम काफी काबिल-ए-तारीफ रहा है और मुझे खुशी है कि देश की अगली राष्ट्रपति जनजातीय समुदाय से आने वाली आप जैसी एक योग्य महिला हैं. ये सारी बातें रांची सांसद संजय सेठ ने बताया.  

      

 

Published at:04 Jul 2022 04:07 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.