✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जानें राष्ट्रपति उम्मीदवार ‘Draupadi Murmu’ का In Depth झारखंड कनेक्शन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:21:39 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो यह पहली बार होगा जब देश के सर्वोचतम पद पर कोई आदिवासी होंगा. इसके साथ ही वो देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी. पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थीं. द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से खास जुड़ाव रहा है. बीते दिनों जब द्रौपदी मुर्मू अपने समर्थन में वोट मांगने आई थी, तब उन्होनें कहा था कि झाऱखंड से न सिर्फ उनका राजनीतिक बल्कि खून का रिश्ता है. आइए जानते हैं उनके इस बयान के पीछे की ‘In Detailed’ स्टोरी..

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल

द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल रही हैं. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली ऐसी राज्यपाल रहीं, जिन्होनें अपना कार्यकाल पूरा किया. उनका कार्यकाल कुल छह साल 18 दिनों का रहा. इतना ही नहीं उन्होंने बतौर राज्यपाल राज्य सरकार के कई विधेयकों को वापस भी भेजा था. रघुवर दास की सरकार में उन्होंने सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक समेत कई और विधेयकों को वापस भेजने का काम किया था. इसी तरह उन्होंने हेमंत सरकार के भी विधेयकों को वापस किया था.

ये भी देखें:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट ने क़यास को दिया बल, द्रौपदी मुर्मू का झामुमो कर सकता है समर्थन !

विश्वविद्यालयों में चांसलर पोर्टल की शुरुआत

द्रौपदी मुर्मू ने बतौर कुलाधिपति झारखंड के विश्वविद्यालयों में चांसलर पोर्टल की शुरुआत कराई. विश्वविद्यालयों में नामांकन की ऑनलाइन सुविधा भी उनके द्वारा ही कराई गई थी. ये राज्य के लिए अहम और पहली प्रयास थी, जिससे स्टूडेंस को सीधा लाभ मिला.

चक्रधरपुर में है नानी घर

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक बयान में कहा था कि उनका झारखंड से खून का रिश्ता है. क्योंकि उनका नानी घर पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में है. उनकी प्राथमिक शिक्षा भी झारखंड से हुई है. अपने जीवन के शुरुआत के 5 से 6 साल उन्होंने झारखंड के चक्रधरपुर में ही बिताया है. हेमंत सरकार में मंत्री जोबा मांझी द्रौपदी मुर्मू की रिश्तेदार भी हैं.   दरअसल द्रौपदी संताल हैं, तो सोरेन परिवार भी संताल ही है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.