✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:06:13 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड में आज 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है. आज सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा. वहीं, एनडीए प्रत्याशी और जनता दल यूनाइटेड के नेता सरयू राय ने भी अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया. उन्होंने बिष्टुपुर स्थित केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के बूथ संख्या 155 पर मतदान किया. मतदान करने के बाद सरयू राय ने लोगों से अपील की कि वे शाम पांच बजे तक अपने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

उन्होंने कहा कि, यह लोकतंत्र का महापर्व है. सभी को अपने विवेक के अनुसार सही उम्मीदवार को वोट देना चाहिए. इस दौरान सरकार की योजनाओं पर भी उन्होंने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मइयां सम्मान योजना की चमक अब फीकी पड़ गई है. जबकि लोग गोगो दीदी योजना को ज्यादा कारगर मान रहे हैं. उन्होंने इसे चुनावी फायदे के लिए बनाई गई योजना बताया. वहीं, सरयू राय ने भरोसा जताया कि जनता सही फैसला लेगी और विकास के लिए सही उम्मीदवार को चुनेगी. जनता के लिए योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन मतदान के परिणाम से ही होगा. अब देखना होगा कि जनता का फैसला किस योजना और उम्मीदवार के पक्ष में जाता है.

 

Tags:झारखंड विधानसभा चुनावएनडीए प्रत्याशी सरयू रायमतदानजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्रजदयू नेता सरयू रायझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडजमशेदपुर न्यूजरांची न्यूजझारखंड न्यूजJharkhand Assembly ElectionsNDA Candidate Saryu RaiVotingJamshedpur East Assembly ConstituencyJDU Leader Saryu RaiJharkhand Assembly Elections 2024JharkhandJamshedpur NewsRanchi NewsJharkhand News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.