रांची(RANCHI): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश भर में शोक की लहर है. सभी राजनीतिक दल के लोग समाजवादी नेता के निधन पर शोक जता रहे है. कई राज्यों ने राजकीय शोक भी घोषित कर दिया है. वहीं एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख जताया है. कमलेश सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव दलित शोषित और गरीबों की आवाज़ थे.
उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसी योजनाओं को धरातल पर लाया है, जो गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी. अब नेता जी हमें अलविदा कह चुके है. लेकिन उनके विचार हेमशा हमारे दिल में रहेंगे. कमलेश सिंह ने कहा कि उनके निधन से मौजूदा राजनीति हालात में बड़ा झटका लगा है.
