✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 गांव में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत: कमलेश कुमार सिंह

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:39:34 PM

पलामू(PALAMU):  हुसैनाबाद विधायक सह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि गांव में रोजगार के अवसर कैसे बढ़ें, इसपर सभी को मिलकर मंथन करने की जरूरत है. ये बातें उन्होंने पंचायत जन प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में कही. उन्होंने कहा कि जीत हार एक सिक्के के दो पहलू हैं. जिन्हें जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना वो निष्ठापूर्वक निष्पक्षता के साथ जनता का काम करें. जहां उन्हें परेशानी होगी उसका हल किया जायेगा. जो लोग सफल नहीं हुए उन्हे भी घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह जानता का विश्वाश हासिल करें और विकास में जनप्रतिनिधि का सहयोग करें. किसी तरह की द्वेष की भावना अपने अंदर नहीं रखें. युवा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि जनता सर्वोपरि है। जनता का जनादेश जिन्हे मिला, वो खुशनसीब हैं.उन्हे जनता के विश्वाश पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करना चाहिए.

 

यह भी पढ़ें :

फोरेंसिक जांच के लिए जरूरत पड़ी तो झारखंड के सभी पांचों प्रमंडल में खोले जाएंगे लैब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया बड़ा एलान

राकांपा ने किया पंचायत जन प्रतिनिधियों को सम्मानित

सम्मान समारोह का आयोजन पार्टी के आवासीय कार्यालय हुसैनाबाद में किया गया था. सम्मान समारोह में हुसैनाबाद, हैगरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख , उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया को सम्मानित किया गया. विधायक कमलेश सिंह ने सभी को  शॉल ओढ़ाया और डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया. 

 

यह भी पढ़ें :

तोरण द्वार से बदलेगा देवी धाम का स्वरूप, बढ़ेगी मंदिर की भव्यता, जानिए जगह के बारे में डिटेल्स

ये रहे समारोह में मौजूद

समारोह में प्रखंड प्रमुख कलावती देवी, उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, एनसीपी नेता विनय कुमार उर्फ बीनू सिंह, युवा नेता सूर्या सिंह , बबिता सिंह, बिमलेश सिंह, सज्जू खान, राजू खान,अशरफ हसन, जितेंद्र सिंह, विनय पासवान, संजय सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. मंच का संचालन पार्टी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.