✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

14 करोड़ से बन रहे कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने पहुंचे एनसीपी नेता क्यों भड़क गए , जानिये

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:05:41 AM

पलामू(PALAMU): दंगवार में 14 करोड़ की लागत से बन रहे कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य का एनसीपी नेताओं ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में घटिया रड और लोकल सीमेंट देख कर भड़क गए. घटिया निर्माण की जानकारी निरीक्षण दल ने विधायक कमलेश सिंह को दी है.निरीक्षण दल में विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और एनसीपी अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मन्नान खान शामिल थे. जांच टीम ने बताया कि जिस लापरवाही से निर्माण कार्य चल रहा है.  भवन को गिरने में भी समय नहीं लगेगा.  

विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने बताया कि निर्माण स्थल पर इंजिनियर या संवेदक  मौजूद नहीं थे.  भवन निर्माण में तीन नंबर ईंटो का प्रयोग किया गया है.  उन्होंने बताया कि फर्श में घटिया ईंटों का टुकड़ा लाया जा रहा है. वहीं वायरिंग का पाइप लोकल कंपनियों का लगाया गया है.  जांच के दौरान विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने विभागीय कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार झा से दूरभाष पर बात की.  उन्होंने निर्माण में हो रही गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोल्ड स्टोरेज का निर्माण रोज नहीं होता है. कार्यपालक अभियंता ने जांच करने की बात कही.

विधायक प्रतिनिधि ने निर्माण स्थल से विधायक कमलेश कुमार सिंह को वीडियो कॉल कर स्थिति की जानकारी दी.  विधायक ने कहा कि संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है. वह इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्यमंत्री को लिखेंगे.  उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा की गई अनियमितता के खिलाफ आगामी विधानसभा के सत्र में उठाने का काम करेंगे.  किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा. मालूम हो कि हुसैनाबाद के दंगवार के समीप कोल्ड स्टोरेज निर्माण भवन निर्माण निगम से 14 करोड़ की लागत से किया जा रहा है.  निर्माण कार्य के संवेदक एसएनएम कंस्ट्रक्शन औरंगाबाद है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.