✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एनसीसी ने अनाथ बच्चों के बीच बांटी खुशियां, जानिए क्या था अवसर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:07:23 AM

रांची (RANCHI): झारखंड नौसेना इकाई एनसीसी रांची ने पतरातू में अपना 24 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूरा किया. चयनित कैडेट अब 2 अक्टूबर 22 से विशाखापत्तनम में 10 दिवसीय अखिल भारतीय स्तर की एनसीसी प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

बच्चों को बांटी गई मिठाई और राशन

शिविर के समापन पर इकाई ने पतरातू, रामगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 45 अनाथ बच्चों के बीच मिठाई, राशन और अध्ययन सामग्री का वितरण किया. एनसीसी कैडेटों ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया.

अनाथालय के कर्मचारियों की सराहना

बता दें कि यह अनाथालय 3 सितंबर 2022 से शुरू हुआ. वहीं झारखंड नौसेना इकाई एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट एसके अवस्थी ने अनाथालय के कर्मचारियों के कड़ी मेहनत की सराहना की और इस मानवीय पहल को हर संभव समर्थन देने पर सहमति व्यक्त किया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.