✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

NCB की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा आरोपी कपाली से गिरफ्तार, ओडिशा ले जाया गया

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 12:11:24 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और कपाली ओपी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक आरोपी को कपाली से गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया आरोपी मो सरफराज आलम उर्फ राजा कपाली के रहमतनगर- डांगरडीह का रहने वाला है. उस पर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. NCB को लंबे समय से इस नेटवर्क की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई.आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई चेन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में  पेश किया गया. फिर उसे ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया गया. 

237 किलो गांजा बरामदगी में नाम आया था सामने 
ओडिशा की एनसीबी टीम ने वर्ष 2025 में गांजा तस्करी के एक बड़े मामला का खुलासा किया था. उसे दौरान 237 किलो गांजा बरामद हुआ था. कुछ तस्करों को भी पकड़ा गया था. पकड़े गए आरोपियों ने मो सरफराज के भी इस तस्करी में शामिल होने की बात बताई थी. इसके बाद से सरफराज को पकड़ने के लिए एनसीबी लगातार प्रयासरत थी. गुप्त सूचना पर उसे कपाली से गिरफ्तार कर लिया गया. अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी पुलिस कर रही है.

अध्यक्ष पद के लिए लड़ा था चुनाव
आरोपी सरफराज आलम उर्फ राजा कपाली नगर परिषद का चुनाव लड़ चुका है. उसने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गया था. अब ड्रग तस्करी में उसका नाम सामने आने से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय है. आरोपीय क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में खुद को बताता था. 

Tags:JamshedpurKapaliNCB OdishaDrug padlerJamshedpur newsKapali newsJharkhand newsJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.