✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार बच्चों की मां ने पति के दोस्त संग लड़ाए नैन, फिर एक फैसले ने बदल दी सबकी जिंदगी

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 3:20:05 PM

सारण (SARAN): बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई. दरअसल बहुआरा पट्टी गाँव में शुक्रवार को एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था. बता दें, गांव निवासी अनूप कुमार राम ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की मां ज्योति कुमारी की शादी उसके प्रेमी राजेश दास से ग्रामीणों और पंचायत की मौजूदगी में करा दी. इतना ही नहीं उस दौरान सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब शादी के दौरान पत्नी ज्योति के चारों मासूम बच्चे वहां मौजूद रहे. ग्रामीणों के अनुसार गांव में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली, इसलिए पूरे दिन इस विवाह की चर्चा होती रही.

जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी की शादी वर्ष 2011 में अनूप कुमार राम से हुई थी. शादी के बाद अनूप अपनी पत्नी को लेकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल चला गया, जहां उसके पिता की जूता-चप्पल की दुकान है. शादी के कुछ दिनों बाद और वह रहने के दौरान ज्योति की नजदीकियां अनूप के दोस्त राजेश दास से बढ़ गईं. दोनों के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध चलता रहा, जिससे पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी आने लगी. बताया गया कि कुछ महीने पहले राजेश गांव आया था और काफी दिनों तक वहीं रुका रहा. बाद में समझाकर उसे वापस भेजा गया, लेकिन करीब 20 दिन पहले वह फिर गांव पहुंच गया और ज्योति के साथ रहने लगा. जिसके बाद मामला बढ़ते बढ़ते थाने तक पहुँच गया.

बाद में ग्रामीणों, पंचायत और पति की सहमति से दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया. ग्राम कचहरी के समीप स्थित मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. शादी के दौरान भावुक माहौल तब बन गया, जब ज्योति की मां रीना कुंअर अपने चारों नाती-नातिन को पकड़कर रोती नजर आईं. उन्होंने बच्चों को समझाया कि अब उनकी मां उनके साथ नहीं रहेगी. हालांकि बच्चे पूरी स्थिति को समझ नहीं पा रहे थे. शादी के बाद रीना कुंअर ने गुस्से में बेटी और उसके प्रेमी को चप्पल से पीटते हुए नाराजगी भी जताई है. बाद में वह बच्चों को लेकर दामाद अनूप कुमार राम को समझाती नजर आईं.

Tags:Nayan love storymother of four remarriedhusband friend affairvillage marriage caseBihar viral weddingunusual marriage newsfamily relationship dramaPanchayat marriage decisionwoman married loveremotional village story

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.