✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जवानों को उड़ाने के लिए नक्सली बना रहे थे बम, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर क्या हुआ ? पढ़िए पूरी खबर

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:04:53 AM

चतरा ( CHATRA): कुंदा थाना क्षेत्र के हारूल जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई . जिसमें दोनों के बीच सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई, पुलिस को भारी पड़ता देखकर जंगल का लाभ उठाकर नक्सली अपना  सारा सामान छोड़ कर भागने में सफल रहे. मुठभेड़ स्थल से 2 किलो अमोनियम नाइट्रेट, पांच 5 किलो का दो गैस सिलेंडर, 3 किलो का एक केन, नक्सलियों का दो पिठु बैग, दो थैला, 50 मीटर इलेक्ट्रिक वायर व 250 ग्राम एक्सप्लोसिव पाउडर समेत भारी संख्या में नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है. 

जवानों को उड़ाने के लिए बना रहे थे बम

जोनल कमांडर मनोहर के दस्ते के साथ जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवानों का सामना हुआ. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष नक्सल विरोधी अभियान पर  सीआरपीएफ 190 बटालियन और कुंदा थाना पुलिस की संयुक्त टीम निकली थी, कुंदा थाना क्षेत्र के हारूल जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. सर्च अभियान के दौरान भारी संख्या में एक्सप्लोसिव व बम बनाने का सामान बरामद किया गया.  अभियान पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सली तैयार कर रहे थे विस्फोटक. सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.  सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट कलीमुल्लाह और कुंदा थाना के एसआई मोती राम देवगम अभियान का संयुक्त नेतृत्व कर रहे थे.

रिपोर्ट - संतोष कुमार, चतरा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.