✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आईईडी बम किया बरामद, जंगल में ही बमों को किया नष्ट

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:17:27 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : कोल्हान के जंगलों में लगातार सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के धड़-पकड़ करने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच आज भी सुरक्षाबलों के द्वारा टोंटो थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा था. जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने टोन्टो थाना क्षेत्र के रेस्डाकोचा और प्रधानघाट के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किया है. दोनों आईईडी सुरक्षाबलों को टार्गेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये थे. लेकिन दोनों आईईडी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर डिफ्यूज कर दिया गया.

कोल्हान के जंगल में बड़े नक्सली है सक्रिय

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 10 अक्टूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गौबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में शुरू किया गया है.

 

Tags:JHRKHAND NEWSJHARKHAND BREAKINGJHARKHAND CHAIBASA NEWSMCHAIBASA NAXALI NEWSNAXALI ATTACK IN JHARKHANDdantewada attackdantewada naxal attackdantewadadantewada newsnaxal attackdantewada naxal newscg naxal attackchattisgarh naxal attacknaxal attack newschhattisgarh naxal attackchhattisgarh maoist attack6 jawan killed in naxal attacknaxal attack in dantewada chhattisgarhbig naxal attack in dantewada chhattisgarhbomb blast in dantewadanaxal attack chhattisgarhnaxal attack in dantewadaJHARKHAND JAGUARCHAIBASA NAXALI ATTACKchaibasa newschaibasa encounterjharkhand newsjharkhand policetop newslatest newstop news of jharkhandपुलिस नक्सली मुठभेड़cm hemant sorenjharkhand dgpcrpfjharkhand news todayjharkhandlatest news todaynews todaychaibasanaksali hamlachaibasa latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.