✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में TPC संगठन का नक्सली गिरफ्तार, निर्माण कंपनियों के नाम पर मांग रहा था लेवी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:19:48 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA): झारखंड में पुलिस औऱ सुरक्षा बल की कार्रवाई से शांत पड़े नक्सली संगठन इन दिनों निर्माण कार्य को अपना निशाना बन रहे हैं. नक्सली संगठन द्वारा निर्माण कार्य से लेवी की मांग की जा रही है. और ना देने पर निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर उत्पात मचाया जाता है. हालांकि कई मामलों में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सफलताएं भी मिली हैं. लेकिन अभी भी झारखंड में पूरी तरफ से नक्सलवाद का सफाया नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस लगातार प्रयासरत है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में लोहरदगा पुलिस ने टीपीसी संगठन के अपराधी कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसकी जानकारी लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमा ने प्रेस वार्ता कर दी है.

पलामू से पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि पेशरार थाना क्षेत्र स्थित एक विकास कार्य चल रहा था. जहां टीपीसी संगठन द्वारा 10 लाख लेवी मांगने की बात सामने आ रही थी. जानकारी मिलते ही एसपी ने पेशरार थाना को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने इस मामले में टीपीसी के एक अपराधी कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुलेश्वर को पलामू जिले के बिदरा पिपरटांड से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में अभी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

बीते दिनों पलामू से टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य हुआ था गिरफ्तार

बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को पलामू जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर TSPC नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य प्रेमचंद यादव को गिरफ्तार किया है. प्रेमचंद यादव की गिरफ़्तारी नावाजयपुर थाना क्षेत्र के दिपौवा गांव के जंगल से हुई है. बताया जा रहा है कि प्रेमचंद यादव खाने के सामाग्री कचौड़ी और जलेबी लेकर जंगल की ओर जा रहा था. तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. जिसके बाद आज लोहरदगा पुलिस ने पलामू से एक औऱ नक्सली को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़े 

रांची : रिम्स से फरार कैदी सूरज मुंडा ने चुटिया थाना में किया सरेंडर

रिपोर्ट. गौतम लेनिन

Tags:JHARKHAND NEWSjharkhand policejharkhand trending newsjharkhand breakingjharkhand naxal incidentnaxal in jharkhandlohardaga police arrested naxalilohardaga newslohardagapolicenaxallohardaga naxali arrestnaxal newsjharkhand naxal newspolice naxalite encounter in lohardaganaxal attackjharkhand naxallohardaga latest newsjharkhand policenaxal attack in jharkhandnaxalslohardaga policelohardaga naxali newslohardaga naxalite newslohardaga naxallohardaga naxal newsnaxali arrestdantewada police naxali attacklohardaga naxalite encounternaxali arrested news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.