☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : पोड़ाहाट में नक्सलियों ने जलाया मिक्सचर मशीन, सरकारी भवन का काम रोका, मजदूरों को धमकी देकर भगाया

BREAKING :  पोड़ाहाट में नक्सलियों ने जलाया मिक्सचर मशीन, सरकारी भवन का काम रोका, मजदूरों को धमकी देकर भगाया

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड में नक्सलियों ने फिर से उत्पात मचाया है. टोमडेल में नक्सलियों ने कला संस्कृति भवन की छत की ढलाई के दौरान मिक्सचर मशीन पर डीजल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया. वहीं, कार्य स्थल पर तोड़फोड़ कर मजदूरों को भाग जाने की धमकी दी. इसके बाद मजदूर डर से भाग हुए. घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक घटना के समय मजदूर काम के दौरान दोपहर का खाना खा रहे थे.

इस दौरान नक्सली संगठन पीएलएफआई का दस्ता कार्य स्थल पर आ धमका. भवन के छत ढलाई कार्य को रोकते हुए मिक्सचर मशीन को बंद कर दिया. इसके बाद मशीन से डीजल निकाल कर उस पर छिड़क दिया और आग लगा दी. ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भी पीएलएफआई के सदस्यों ने शाम में गुदड़ी थाना के पास कारो नदी के कमारगांव स्थित अवैध बालू घाट पर बालू लोड कर रहे दो ट्रैक्टर को आग दी थी.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

Published at:10 Jul 2022 07:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.