☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big News: रांची के मैकलुस्कीगंज में नक्सली हमला, केबलिंग का काम कर रही कंपनी के कंटेनर में नक्सलियों ने लगाई आग, जिंदा जला खलासी,देखिए वीडियो

Big News: रांची के मैकलुस्कीगंज में नक्सली हमला, केबलिंग का काम कर रही कंपनी के कंटेनर में नक्सलियों ने लगाई आग, जिंदा जला खलासी,देखिए वीडियो

रांची(RANCHI):  लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही रांची के ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियां तेज हो गयी है. देर रात नक्सलियों ने एक ट्रक को खलासी के साथ आग के हवाले कर दिया. खलासी की दर्दनाक मौत हो गई.यह घटना मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि कुख्यात नक्सली कमांडर रविन्द्र गंझू के दस्ते ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

घटना के बाद पुलिस का सर्च अभियान जारी

केबलिंग का काम कर रही कंपनी के कंटेनर में नक्सलियों को आग के हवाले कर दिया. इस वारदात में कंटेनर में मौजूद खलासी जिंदा जल गया. खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि मंगलवार की देर रात नक्सलियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है. आगजनी को अंजाम देने वाले नक्सलियों के धर पकड़ के लिए इलाके में अभियान चलाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है.जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है.इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Published at:29 May 2024 12:27 PM (IST)
Tags:jharkhand newsranchi newsNaxalite attack in MccluskieganNaxalite attack in ranchiranchi policeराँची में नक्सली हमला
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.