✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सलियों ने मचाया कोहराम, पुलिस मुखबिर के आरोप में एक व्यक्ति की गो'ली मा'रकर की ह'त्या

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:54:31 AM

चाईबासा (CHAIBASA): नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना के हलमद गांव निवासी 27 वर्षीय बुधनाथ हासा पूर्ति के रूप में की गई है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गयी है.

यह भी पढ़ें:

पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकला PLFI का कुख्यात उग्रवादी राजू गोप, हथियार और कार बरामद

घेर कर मारी गोली

जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर सालुका कायम मंगलवार सुबह अपने दस्ते के साथ हलमत गांव पहुंचा. तभी बुधनाथ अपने घर के पास खेत में काम कर रहे थे. उस समय नक्सलियों ने उसे चारों तरफ से घेरकर गोली मार दी. नक्सलियों ने हत्या करने के बाद जाते-जाते कहा कि पुलिस मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा. मृतक के घर में उसकी पत्नी और एक बच्चा है. हालांकि घोर नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस सत्यापन करने में जुटी है.

नक्सलियों के डर से मृतक ने छोड़ा था अपना गांव

भाकपा माओवादी के डर से बुधनाथ हासा पूर्ति हलमद गांव छोड़कर चक्रधरपुर में रहता था. जानकारी के अनुसार नक्सली पहले भी उसे गांव आकर खोज रहे थे. इसी डर से वह गांव छोड़कर चक्रधरपुर में अपने परिवार के साथ रहने लगे थे. वर्तमान में पुलिस की गतिविधि जंगल में होने के कारण नक्सलियों का आना-जाना कम हो गया था. यह सूचना पाकर बुधनाथ हासा पूर्ति गांव पहुंच कर अपने खेत का कार्य कर रहा था. इसी बीच नक्सलियों को उसके गांव आने की सूचना मिल गई. इसके बाद नक्सलियों ने मंगलवार की सुबह अपने दस्ते के साथ गांव पहुंचकर उसकी हत्या कर दी.

रिपोर्ट: संतोश कुमार, संदीप गुप्ता, चाईबासा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.