✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीएलएफआई उग्रवादी बादल उरांव गिरफ्तार, एक रिवाल्वर और 14 जोड़ा नक्सली वर्दी बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:53:11 AM

लोहरदगा(LOHARDAGA)- पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के नाम पर लेवी मांगने आये उग्रवादी बादल उरांव को गिरफ्तार किया हैं.  गिरफ्तार उग्रवादी के निशानदेही पर एक रिवाल्वर और 14 जोड़ी वर्दी और रंगदारी मांगने में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद किया गया. 

नक्सलियों की गिरफ्तारी  को लेकर छापेमारी जारी 

मामले को लेकर लोहरदगा एसपी आर  रामकुमार ने बताया कि बगड़ू थाना क्षेत्र में चल रहे विकास निर्माण कार्यों में पीएलएफआई उग्रवादी के नाम पर लेवी की मांग की जा रही थी. इसे लेकर पीड़ित ने बगड़ू थाना में एफआईआर दर्ज कराया था. बता दें कि 4 अगस्त को बगड़ू थाना पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के सुनील मुंडा और बजरंग लोहरा को नक्सली पर्चा और तीन एक नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया था. इसी अनुसंधान में बादल उरांव और अन्य दो नक्सलियों के नाम सामने आए थे. बगड़ू थाना पुलिस सेन्हा थाना क्षेत्र के बड़चोरगाई से बादल उरांव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक रिवाल्वर और 14 जोड़ा नक्सली वर्दी बरामद किया है. वहीं पीएलएफआई नक्सली संगठन के अन्य दो नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जारी है. 

 

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.