✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

NAXAL OPERATION: जंगल में AK-47 लेकर घूमने वाला कुख्यात जब घिरा तो ग्रामीण को बना लिया ढाल, गुस्से में जवान, तेज हुआ अभियान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:03:43 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों का अभियान तेज है. जंगल में घेर कर माओवादियों को मारा जा रहा है. जब माओवादी घिर रहे है तो अब ग्रामीण को ढाल बना कर बचने की कोशिश में है. कुछ ऐसा ही बोकारो में देखने को मिला. गोमिया में जब नक्सलियों को जवानों ने घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हुई. इसमें नक्सली कमांडर कुंवर मांझी ढ़ेर हो गया. इसके पास से AK 47 भी बरामद किया गया है. जब नक्सलियों का कमांडर ढेर हुआ तो जंगल में रहने वाले ग्रामीण को नक्सलियों ने ढ़ाल बना लिया जिसमें एक की मौत की भी खबर है.

दरअसल बोकारो के लुगू पहाड़ी के पास बीते बुधवार को नक्सलियों की सूचना पर झारखंड पुलिस और CRPF,कोबरा जवान संयुक्त अभियान पर निकले. इस दौरान जैसे ही जंगल में जवान पहुंचे नक्सलियों ने देखते ही गोली चलना शुरू कर दिया.जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुहटोंड जवाब दिया. जिसमें पाँच लाख के इनामी नक्सली कुँवर मांझी को ढेर कर दिया. लेकिन इस मुठभेड़ में कोबरा 209 के जवान प्राणेश्वर कोच को गोली लगी. जिन्हे इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी थी. इस बीच रास्ते में ही वह शहीद हो गए.

इस शहादत पर अभियान आईजी माइकल एस राज ने बताया कि नक्सल गतिविधि की सूचना पर अभियान शुरू हुआ था. जिसमें एक पाँच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है. इस अभियान में एक और अन्य की जान गई है.साथ ही कोबरा 209 के जवान की शाहदत हुई है. इस शहादत का बदला लेंगे. इलाके में सर्च अभियान जारी है. अभी एक AK-47 बरामद हुआ है. लेकिन अब एक्शन तेज होगा. झारखंड से नक्सलवाद को पूरी तरह से जल्द खत्म कर दिया जाएगा.                                                        

अगर देखें तो नक्सलियों पर जब जवान भारी पड़े तो उन्होंने ग्रामीण को ढाल बनाने की कोशिश की है. जिससे एक स्थानीय की मौत हुई है. हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब नक्सलियों की वजह से जंगल में रहने वाले ग्रामीण की जान गई है. इससे पहले भी नक्सलियों के IED में फंस कर कई बार ग्रामीण इसकी बली चढ़ते रहते है. हाल के दिनों में सारंडा के जंगल में नक्सलियों के बारूदी जाल में एक जंगली हाथी भी चपेट में आया था. जिससे उसकी मौत हो गई.                                                                                                                                                                                                            

Tags:NAXAL OPERATION: When the notorious criminal roaming in the jungle with AK47 was surroundedhe used a villager as a shieldthe angry soldier intensified the operationnaxal encountercg naxal encounternaxal encounter newsnaxali encountersukma naxal encounternaxal encounter sukma8 lakh naxal encounterbokaro naxal encounterkanker naxal encounternaxal encounter in sukmasukma naxal encounter cgnaxal encounter in sumkabijapur naxal encounternaxal encounter in bokarobalaghat naxal encountersukma naxal encounter newsjharkhand naxal encounternaxal encounter in bijapurbokaro naxal encounter livebokaro naxal encounter newsnarayanpur naxal encounterbokaro naxal encounterbokaro naxal encounter deathbokaro naxals encounter"bokaro naxal encounter live todaynaxal police encounter. bokaronaxals killed in encounter in bokaronaxalite encounter bokarobokaro naxalite encounterbokaro naxalites encounternaxalites encounter in bokaro8 naxalites encounter in bokarobokaro police naxalite encounternaxal encounterbokaro encounternaxal encounter 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.