✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नहीं रहे स्वामी सहजानंद सेवा ट्रस्ट के फाउंडर ट्रेजरर राजा राम शर्मा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:44:48 AM

धनबाद(DHANBAD): स्वामी सहजानंद सेवा ट्रस्ट के फाउंडर ट्रेजरर और समाजसेवी राजाराम शर्मा नहीं रहे. लगभग 90 साल की आयु में गुरुवार को धनबाद के जलन अस्पताल में उनका निधन हो गया.  9 तारीख से ही उन्हें सांस में दिक्कत होने के बाद जलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  गुरुवार को अपराहन 4:00 बजे के लगभग डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजाराम बाबू पहले धनबाद के पीडब्ल्यूडी में नौकरी ज्वाइन की. नौकरी में उन्हें मन नहीं लगा, फिर नौकरी से इस्तीफा देकर कारोबार शुरू कर दिया.  

कारोबार के साथ बढ़ती गई समाज सेवा में रूचि 

जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, समाज सेवा में भी उनकी रूचि बढ़ती गई. मदद के लिए जो भी उनके पास पहुंचा, अपनी क्षमता के अनुसार और अपने संपर्क के मुताबिक उन्होंने हर एक की मदद की कोशिश की. अस्पताल में उनकी मौत की सूचना जंगल की आग की तरह फैली और उनके जानने वाले, शुभचिंतक, परिचित  अस्पताल में जुट गए.  स्वामी सहजानंद सेवा ट्रस्ट के अधिकारियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.