✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बार नहीं चलाती बल्कि पढ़ाई करती है मेरी बेटी - स्मृति ईरानी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:27:18 PM

टीएनपीडेस्क(TNPDESK): केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी पर लगाए जा रहे अवैध बार संचालन के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह  कानून और जनता की अदालत में जाएंगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर उनकी 18 साल की पढ़ने वाली बेटी पर आरोप मढ़ा जा रहा है. मेरी बेटी बार नहीं चलाती बल्कि कॉलेज छात्रा है.

स्मृति ईरानी ने कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी 18 साल की बेटी अवैध बार चला रही है. कांग्रेस के नेता यह आरोप इसलिए लगा रहे हैं कि उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी की 5000 करोड़ की लूट का पर्दाफाश किया था.

अपने आवास पर की गई प्रेस वार्ता में ईरानी ने कहा कि जिस आरटीआई के हवाले से उनकी बेटी पर आरोप लगाए जा रहे हैं उस में कहीं भी उनकी बेटी का नाम नहीं है.ऐसे में कांग्रेस के नेता किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ रही है और वह बार नहीं चलाती.वह इसके खिलाफ कानून और जनता की अदालत में जायेंगी.

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह 2024 में अमेठी से दोबारा चुनाव लड़ें.वे उन्हें एक बार फिर धूल चटा देंगी.

मालूम हो कि एक आरटीआई के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में एक मृत व्यक्ति के नाम पर लिए गए लाइसेंस से बार चला रही हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.