✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुजफ्फरपुर के बैंक में दिनदहाड़े लूट की वारदात, पिस्टल दिखाकर 10 लाख ले भागे बदमाश, प्रशासन पर उठे सवाल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:13:11 AM

मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR) : मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव स्थित एक ग्रामीण बैंक को अपराधियों ने सोमवार को निशाना बनाया. दिनदहाड़े पहुंचे करीब तीन हथियारबंद बदमाशों ने बैंक से करीब 10 लाख रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर स्थानीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. एसपी ने बताया कि लूटी गई रकम करीब 10 लाख रुपये है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने बैंक कर्मियों को धमकाया, कैश काउंटर से पैसे समेटे और फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बड़ा सवाल यह है कि अपराधियों का मनोबल इतना कैसे बढ़ गया कि अब वे खुलेआम बैंकों को निशाना बना रहे हैं? पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Tags:Muzaffarpur bank robberyBerua bank lootBihar crime newsdaylight bank loot10 lakh loot Biharग्रामीण बैंक लूटमुजफ्फरपुर बैंक डकैतीगायघाट बैंक लूटनकाबपोश अपराधीबिहार दिनदहाड़े लूटपुलिस जांच"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.