✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल्हान विश्वविद्यालय में दाखिले से पहले जरूर जान लें कुछ अहम बातें, होगी सुविधा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:11:22 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : कोल्हान विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल की बैठक कुलपति प्रोफेसर डा. गंगाधर पंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. यह बैठक ऑनलाइन हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. लिए गए निर्णय के अनुसार यूजी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए बढ़ा दिया जाएगा. यह कार्य अब सेमेस्टर पांच दिसंबर तक कर दिया गया है. पीजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को आवेदन की तिथि एक सप्ताह के अंदर कालेजों से अनुमति लेकर बढ़ाया जाएगा.

एक सप्ताह के लिए फिर से खोला जाएगा चांसलर पोर्टल

अब जैक के द्वारा पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों और कालेज के प्राप्त आवेदन के आधार पर यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को चांसलर पोर्टल एक सप्ताह के लिए फिर से खोला जाएगा. इसके लिए कालेजों से भी आवेदन मांगा गया है. आवेदनों को 24 घंटे के अंदर देने के लिए कहा गया है. उसके बाद चांसलर पोर्टल को खोला जाएगा. कोल्हान विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षक जो पीएचडी करना चाहते हैं वे 30 नवंबर तक 100 रुपया के साथ आवेदन कर सकते हैं. बीएड में ओडिया और कुडुख भाषा की स्वीकृति प्रदान की गई. कालेजों से प्राप्त आवेदन के आधार पर इन भाषाओं की स्वीकृति प्रदान करेगा. एकेडमिक काउंसिल में लिए गए निर्णय को सिंडिकेट में भेजा जाएगा. विभिन्न कालेजों द्वारा टीआरएल में गेस्ट शिक्षक की नियुक्ति के प्रस्ताव पर विचार के बाद यह निर्णय लिया गया कि अगर गेस्ट शिक्षक की नियुक्ति होती है तो इनके मानदेय का भुगतान कालेज अपने आंतरिक स्रोत से ही करेंगे. कालेजों का आवेदन के बाद शिक्षकों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी.

कमाल हो गया छुट्टियों में घंटी आधारित शिक्षकों ने ली कक्षाएं

एकेडमिक काउंसिल में घंटी आधारित शिक्षकों का बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया. दुर्गापूजा, दीपावली व छठ की छुट्टियों में भी घंटी आधारित शिक्षकों द्वारा कक्षाएं संचालित करने की बात सामने आई. इस पर निर्णय लिया गया कि छुट्टियों में घंटी आधारित शिक्षक किस तरह से कक्षाएं लिए है इसका कोई प्रमाण नहीं है. अगर लिए भी है तो पर्व त्योहार के दौरान कैसे लिए यह स्पष्ट नहीं है. इस कारण विभिन्न कालेजों के घंटी आधारित शिक्षकों के वेतन के प्रस्ताव को लौटा दिया गया तथा फिर से उसे सत्यापित करते हुए भेजने को कहा गया ताकि उनका वेतन भुगतान किया जा सके.

छह दिन का ही होगा कार्य दिवस

एकेडमिक काउंसिल द्वारा कालेजों से आए कार्य दिवस के प्रस्ताव पर विचार के उपरांत यह तय हुआ कि कार्य दिवस छह दिन का होगा. मालूम हो कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में सभी विश्वविद्यालय से कालेज से मंतव्य प्राप्त करते हुए प्रतिवेदन भेजने को कहा गया था. विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि कार्य दिवस पांच दिन न होकर छह दिन ही रहेगा.

सात कालेजों में संचालित होगी ओपेन यूनिवर्सिटी का कोर्स

झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी के सुचारू रूप से संचालन के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश पर काउंसिल की बैठक में चर्चा की गई. यह तय हुआ कि टाटा कालेज चाईबासा, महिला कालेज चाईबासा, घाटशिला कालेज, को-आपरेटिव कालेज, ग्रेजुएट कालेज, एलबीएसएम कालेज, वर्कर्स कालेज में ओपेन यूनिवर्सिटी के कोर्स संचालित होंगे. यह इग्नू की तरह ही होगा.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:kolhan universitykolhan university chaibasakolhan university latest updatekolhan university today news in hindikolhan university official websitekolhan university ug admissionkolhan university ug admission 2022ranchi universitykolhan university vlogkolhan university vlogsway to kolhan universitykolhan university campuskolhan university exam 2022kolhan university ug pg examcanteen of kolhan universitykolhan university jharkhandkolhan university rules of addmissionadmission in kolhan university processchaibasa top newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.