☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SIMDEGA: धारदार हथि’यार से एक व्यक्ति की ह’त्या,  आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

SIMDEGA: धारदार हथि’यार से एक व्यक्ति की ह’त्या,  आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सिमडेगा(SIMDEGA): जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.  घटना तामाडा पंचायत के कुम्बाटोली की है. जानकारी के अनुसार तामाडा के कुम्बाटोली निवासी करिया नायक नामक व्यक्ति की हत्या गांव के रोहित मोची नामक व्यक्ति ने कर दी. रोहित मोची धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर फरार हो गया.

गांव में आग की तरह फैली खबर  

घटना की खबर पुरे गांव में आग की तरह फैल गई. पुलिस को सूचना मिलते हीं मुफस्सिल थाना प्रभारी ने दल-बल के साथ घटनास्थल पंहुच तफ्तीश शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई और शव परिजनों को सौंपा. इधर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. बताया गया कि आरोपी रोहित मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो ईंट भट्ठों के आसपास रहता था. वह बीती रात अचानक करिया के घर पंहुच उस पर हमला कर फरार हो गया.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा

Published at: 17 Jul 2022 08:12 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.