✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: तूल पकड़ने लगा आदिवासी छात्र की हत्या मामला, विधायक को भी लौटना पड़ा खाली हाथ

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:09:59 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के हंसडीहा थाना के ठाड़ी गांव के समीप एक आदिवासी छात्र की पीट पीट कर हत्या मामला तूल पकड़ने लगा है. घटना रविवार की है जब सरैयाहाट संथाली टोला निवासी आनंद लाल सोरेन मड़गामा गांव से फुटबाल मैच देख कर लौट रहा था तो ठाड़ी के समीप आनंद के बाइक से एक पशु को ठोकर लग गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने आनंद को बेरहमी से पीट दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर आदिवासी समुदाय में आक्रोश व्याप्त है.
 
पीड़ित परिवार को मदद का भरोशा

बुधवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुचे थे.लेकिन विधायक को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोग आक्रोशित है. वैसे पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण एक नामजद आरोपी मुकेश यादव ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है. हंसडीहा में मीडिया से बात करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोशा दिया. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से बात हुई है. 30 अक्टूबर को दुमका दौरा के क्रम में सीएम हेमंत सोरेन से पीड़ित परिवार को मिलाया जाएगा. 

निशिकांत दुबे ने किया वीडियो अपलोड 

इस बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक वॉल पर एक वीडियो अपलोड किया है.कैप्शन लिखा है "सरैयाहाट के कुरमाहाट में सिटी विधायक को महिलाओं ने क्यों दौ ड़ाया?"यह वीडियो द न्यूज़ पोस्ट को भी हाथ लगी. वीडियो में विधायक प्रदीप यादव कहीं नजर नहीं आ रहे है। इस वायरल वीडियो की सत्ययता की पुष्टि द न्यूज़ पोस्ट नहीं करती है। इस बाबत विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

पीट पीट कर हत्या 

घटना के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी संगठन द्वारा आज कुरमाहाट में बैठक बुलाई गई है। बैठक में क्या निर्णय लिया जाता है इस पर सभी की निगाहें टिकी है. पूरे घटना क्रम पर प्रसासन की पैनी नजर है. ज्ञात हो कि रविवार की देर शाम दुमका जिला के  हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव के समीप भीड़ ने एक किशोर को पीट पीट कर अधमरा कर दिया था. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान हंसडीहा थाना के कुरमाहाट संथाली टोला निवासी 16 वर्षीय आनंद लाल सोरेन के रूप में हुई.

48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन 

सोमवार को आनंद का शव गांव पहुचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में सोमवार को हँसडीहा दुमका मुख्य मार्ग को हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप करीब पांच घंटे जाम रखा। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.जाम हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. पुलिस द्वारा 48 घंटे में आरोपियों की  गिरफ्तारी का भरोसा दिए जाने पर जाम समाप्त हो पाया था.

जानिए क्या है मामला 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के मड़गामा गांव से फुटबॉल मैच देखकर आनंद वापस अपने घर लौट रहा था. इसी बीच ठाड़ी गांव के समीप आनंद की बाइक के सामने अचानक एक पशु आ गया। बाइक के धक्के से मवेशी घायल हो गया. इतने में वहां मौजूद लोग आनंद व उसके अन्य दोस्तो के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना में आनंद गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आनंद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:dumkanewsdumkajharkhannewsjharkhandthenewspostMurder case of tribal studentdumka tribal student

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.