☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निकाय चुनाव: धनबाद में कांग्रेस ने भी खोल दिया पत्ता,जानिए कौन हुए पार्टी समर्थित उम्मीदवार!

निकाय चुनाव: धनबाद में कांग्रेस ने भी खोल दिया पत्ता,जानिए कौन हुए पार्टी समर्थित उम्मीदवार!

धनबाद(DHANBAD): कांग्रेस ने भी आज अपना पत्ता  खोल दिया।  निगम चुनाव को लेकर समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी.  साथ ही  चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भी उम्मीदवार को पार्टी के समर्थन का ऐलान कर दिया।  धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने धनबाद मेयर पद पर शमशेर आलम को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बताया, जबकि मालती देवी को चिरकुंडा नगर परिषद का पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया।

  कई दिनों से इसका इंतजार किया जा रहा था.  4 फरवरी को नामांकन का आखिरी दिन था.  नामांकन की आखिरी दिन के दूसरे दिन कांग्रेस ने यह  पहल की.  कांग्रेस में भी चुनाव लड़ने वालों की संख्या कम नहीं थी.  लेकिन पार्टी ने समर्थन की घोषणा आज कर दी. 

 दरअसल, कई लोगों ने दावेदारी की थी.  उसके बाद प्रदेश समिति ने उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा का जिम्मा  जिला कमेटी को सौंप दिया था.  जिला कमेटी ने रायशुमारी  कर यह  निर्णय लिया। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Published at:05 Feb 2026 11:42 AM (IST)
Tags:DhanbadNikay ChunawCandidateaCongressSamarthan
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.