✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निकाय चुनाव : भाजपा नें जिसे समर्थन दिया, कार्यालय में घुसकर उस उम्मीदवार की पिटाई, वीडियो वायरल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 10:52:46 AM

धनबाद(DHANBAD):नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है.चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर नेहरू रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप भाजपा समर्थित उम्मीदवार बर्नाली बाउरी के चुनावी कार्यालय व सड़क पर रविवार की संध्या कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के बीच में जमकर धक्का मुक्की व मारपीट हुई जिसमे महिला को भी नहीं बक्शा गया और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया.इस संदर्भ में तत्काल चिरकुंडा पुलिस को खबर किया गया व पुलिस द्वारा दोनों पक्ष को समझा बुझाकर आपसी मुठभेड़ को शांत कराया गया.

छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद

इस संदर्भ में बर्नाली बाउरी के पति नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुमित और बुलन बाउरी आपस में व्यक्तिगत रूप से किसी बात को लेकर उलझ गए जिनको समझा बुझा कर मामले को शांत किया गया और दोनों को वापस अपने-अपने घर भेज दिया गया.मौके पर हो रहे मारपीट के मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उस वीडियो फुटेज में महिलाओं को भी नहीं बक्शा गया और धक्का देकर महिला को सड़क पर गिरा दिया गया.इसके बाद चुनावी कार्यालय में आपाधापी का माहौल बन गया और तत्काल इस झमेले को देखते हुए मौके पर चिरकुंडा पुलिस पहुंची और सबको हटाकर मामले को शांत की.

पढ़े वजह

मौके पर भाजपा के धनबाद जिला की टीम भी मौजूद थी जिसमे ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार,पुर्व अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर,ज्ञान रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह आदि जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक चुनावी कार्यालय में चल रही थी इसी बीच दोनो युवक इन सभी नेताओं से भी उलझ पड़े.उसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट के रूप में तब्दील हो गई.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:viral news dhanbaddhanbad viral newslocal news dhanbaddhanbad local newsdhanbad newsviral newsdhanbad hospital newsdhanbad ka newsdhanbad viral videoed raid dhanbad newsdhanbad viral storydhanbad ssp newsjharkhand viral newsdhanbad live newsbreaking news dhanbaddhanbad news todaydhanbad crime newsbaliyapur dhanbad newsdhanbad news latestdhanbad latest newsdhanbad todays newsviral news indiadhanbad viral bike videoviral news todaydhanbad news in hindidhanbad breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.