✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगर निगम चुनाव: धनबाद जिला प्रशासन हुआ रेस,पढ़िए -किस तरह शुरू हुई तैयारी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:58:12 PM

धनबाद(DHANBAD):   नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए  जिला प्रशासन ने  तैयारियां तेज कर दी है.  इसी क्रम में शनिवार को  उपायुक्त  आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से धनबाद पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया. पॉलिटेक्निक परिसर को चुनावी दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल के रूप में चयनित किया गया है, जहाँ से ईवीएम मशीनों का डिस्पैच, रिसीविंग एवं मतगणना कार्य संपन्न किये जा सके.  निरीक्षण के क्रम में दोनों वरीय पदाधिकारियों ने परिसर में स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र, नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश–निकास द्वारों की निगरानी प्रणाली का   अवलोकन किया.

 उपायुक्त  ने कहा कि  राज्य सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू करनी है.  एहतियातन के तौर पर दो-तीन स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि जो बेहतरीन व्यवस्थाएं हो सके, वह किये जा सके.  साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है कि  मतदान कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो.  उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जाएगा.  इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था एवं वॉच टावर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.  दोनों अधिकारियों ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

Tags:DhanbadNigamChunawTaiyariInspection

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.