✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के अस्थायी दुकानों पर चला निगम का बुलडोजर, दुकानदारों में भारी नाराज़गी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 2:53:26 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के हीरापुर हटिया रोड में आज नगर निगम का बुलडोजर गरजा. यातायात को सुगम बनाने और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम ने बड़ा अभियान चलाया. इस कार्रवाई में सड़क किनारे बनी दर्जनों दुकानों को हटाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

धनबाद के अवैध दुकानों पर चला निगम का बुलडोजर

धनबाद नगर निगम द्वारा चलाया गया यह अतिक्रमण हटाओ अभियान हीरापुर हटिया मोड़ से लेकर एसडीएम आवास होते हुए हनुमान मंदिर तक संचालित किया गया. अभियान के दौरान निगम की टीम, पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध कब्जे और नालियों पर अतिक्रमण के कारण न केवल जल निकासी प्रभावित हो रही थी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह बाधित हो रही थी.इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई ताकि आम लोगों को जाम और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके.

दुकानदारों में भारी नाराजगी

हालांकि, इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी गई. स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम खुद ही टेंडर के माध्यम से उन्हें दुकान लगाने की अनुमति देता है और बदले में मोटी रकम वसूल करता है. इसके बावजूद समय-समय पर अभियान चलाकर उनकी दुकानों को तोड़ दिया जाता है, जिससे उनका रोज़गार प्रभावित होता है.दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां व्यवसाय कर रहे हैं और अचानक इस तरह की कार्रवाई से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें स्थायी रूप से वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना डर के अपना कारोबार चला सकें.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Action against atikrmanDhanbad Nagar NigamDhanbad Nagar Nigam actionAwaidh atikrmanMunicipal corporation bulldozers run on temporary shops in DhanbadTrending newsViral newsJharkhandDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.