✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुंगेर पुलिस ने 4 मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन , हथियार के साथ दो को दबोचा, पढ़ें बिहार में क्यों बढ़ी अवैध हथियार की डिमांड     

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:45:53 AM

मुंगेर(MUNGER):बिहार राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अवैध हथियारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए पुलिस की सक्रियता भी काफी बढ़ गई है.मंगलवार को मुंगेर जिले में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना पर  पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा में एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए 4 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया.वहीं इसके साथ ही हथियार निर्माण में जुटे 2 कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने मौके से 4 बेस मशीन, 2 निर्मित पिस्तौल, 1 देशी कट्टा, 2 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, के अलावा हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है. 

2 कारीगर सहित 5 नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

 वहीं गिरफ्तार कारीगर दिलावरपुर निवासी मो.सादाब और मिर्जापुर बरदह निवासी मो.अनीष उर्फ टुनो ने पूछताछ के दौरान पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री के मेन्युफैक्चरर और सप्लायरों के भी नाम बताया है.इस संबंध में मुफस्सिल थाना में आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ाए 2 कारीगरों सहित 5 नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नामजद सप्लायर और मैन्युफैक्चरर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.  

पढ़ें एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले में क्या दी जानकारी

  एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारीगर पूर्व में भी अवैध आर्म्स निर्माण मामले में जेल जा चुके हैं, मुफस्सिल थानान्तर्गत तारापुर दियारा में हाल ही में अवैध हथियार कारोबारियों ने मिनी गन फैक्ट्री खोला था, मैन्युफैक्चरर को सप्लायर द्वारा 8 पिस्तौल के निर्माण का आर्डर मिला था, लेकिन कारीगर 2 ही पिस्तौल का निर्माण कर पाए थे.कारीगरों द्वारा आर्डर के मुताबिक शेष हथियार का निर्माण किया जा रहा था तभी टीकारामपुर में स्थित एसटीएफ शिविर के पुलिस को अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिली और एसटीएफ ने मुफस्सिल थाना की पुलिस के साथ छापेमारी कर हथियार व उपकरण बरामद कर लिया. 

Tags:mini gun factoriesmini gun factories in biharmini gun factories in mungerilliegal mini gun factoriescaught two with weaponsMunger police busted 4 mini gun factoriesillegal weaponsillegal weapons in bihardemand for illegal weapons increased in Biharloksabha elections 2024loksabha elections 2024 biharbiharbihar newsbihar news todaymungermunger newsmunger news todaycrimecrime in biharcrime news biharcrime in mungercrime news mungercrime newscrime bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.