✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा गाँव,नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 10:16:11 PM

पलामू(PALAMU): मोहम्मदगंज प्रखण्ड के पंसा पंचायत रानीदेवा के CRPF हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार का शव घर पहुंचा. शव गाँव पहुंचते ही गमगीन माहौल हो गया. सभी ने नम आँखों से अपने लाल को विदाई दि. उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों का हुजूम गाँव में उमड़ पड़ा.  सभी की आँखे नम थी.इस दौरान CRPF कोबरा बटालियन, हुसैनाबाद DSP, हैदरनगर थानाप्रभारी समेत हजारों लोगों ने अपने जवान को अंतिम सलामी दिया. इस दौरान  भारत माता की जयकारे से पूरा इलाका गूंज रहा था.   

बता दे कि शनिवार को छत्तीसगढ के धमतरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है.मृतक जवान में हैदरनगर  थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार भी शामिल थे. उनके निधन की खबर शनिवार को CRPF के अधिकारियों ने दि थी.

बताया गया कि जगदलपुर के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी बाईपास के पास सड़क हादसा  हुआ. जिसमें चार जवानों के साथ मुकेश की भी मौत हो गई. उनकी तेज रफ्तार डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी और वाहन की छत पूरी तरह उखड़ गई. कार में सवार जवान अंदर बुरी तरह फंस गए.

 

Tags:CRPF MUKESH KUMARMUKSH KUMAR NEWSMUKESH PALAMUCRPF ROAD ACCEDENTCHATTISGARH NEWSJAGDALPUR ROAD ACCEDENT NEWSPALAMU NEWSHAIDARNAGAR NEWSMOHAMMADGANJ NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.