✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सासंद विद्युत वरण महतो ने टाटा आरा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, अब दानापुर तक नहीं बल्कि डायरेक्ट आरा तक जायेगी ये ट्रेन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:00:23 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटा आरा ट्रेन को सोमवार के दिन हरी ठंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर रेल विभाग के अधिकारियों के साथ बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. आपको बता दें कि काफी दिनों से लोग इसकी मांग कर रहे थे, जिसके बाद सांसद ने पहल कर इसकी शुरुआत आज से की. पूर्व में ये ट्रेन टाटा दानापुर तक जाती थी,लेकिन अब इसका विस्तार आरा तक कर दिया गया है.

सासंद विघुत वरण ने टाटा आरा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

आपको बता दें कि टाटानगर स्टेशन पहुंचते ही सांसद विद्युत वरण महतो को रेलवे के पदाधिकारियों ने पौधा देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. जानकारी देते हुए सांसद विघुत वरण महतो ने कहा कि आज उनका प्रयास रंग लाया है और अब ये ट्रेन टाटा से आरा तक जाएगी. आरा जंक्शन में सारी सुविधाएं वाशिंग सेंटर से लेकर ट्रेन का ठहराव उपलब्ध करवाया गया है. वहीं उन्होंने कहा कि साउथ बिहार एक्सप्रेस जो राजेंद्र नगर तक जाती है. उस ट्रेन को बक्सर तक जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. इतना ही नहीं बिलासपुर पटना साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन करने के लिए भी प्रयास जारी है. 

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:MP Vighut Varan gave green signal to Tata Ara trainnow this train will not go till Danapur but directly till Ara.MP Vighut Varangreen signal to Tata Ara traingreen signalTata Ara trainDanapurdirectly

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.