✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में चलती हाइवा बनी आग का गोला, धूं-धूं कर मिनटों में हुई खाक, डेढ़ घंटे देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 5, 2026, 12:14:02 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): जिले के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर रविवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब स्टोन चिप्स लोड एक चलती हाइवा अचानक आग की चपेट में आ गई. डुमरिया गांव के पास हुई इस घटना में चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया.

चलते-चलते भड़की आग
जानकारी के अनुसार, बीआर 10जीबी 7652 नंबर की हाइवा बोरियो की ओर जा रही थी. इसी दौरान डुमरिया गांव के पास गाड़ी के केबिन से अचानक धुआं उठने लगा. कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. स्थिति को भांपते हुए चालक चंदन मंडल और खलासी ने तुरंत चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी पास नहीं जा सका. कुछ ही मिनटों में हाइवा पूरी तरह जलकर राख हो गई. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

सूचना मिलने के बाद बोरियो पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया, लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था. बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस हादसे के कारण बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. आग बुझाने और जले वाहन को हटाने के बाद ही आवागमन सामान्य हो सका.

दमकल के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचती, तो नुकसान कम हो सकता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जले वाहन को हटाने की कार्रवाई जारी है.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर

Tags:Sahibganjsahibganj newssahibganj accidentaccident newshyva truckhyva truc accidenthyva truck accident on roadlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.