✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा :7 साल के बेटे के साथ लापता हुई मां, प्रेमी के साथ फरार होने की आशंका

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 4:51:14 PM

JAMTARA: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के कलाझरिया मदनकट्टा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने 7 साल के बेटे के साथ संदिग्ध हालत में लापता हो गई है. ये घटना 21 अप्रैल के 4 बजे सुबह की है. महिला के पति ने करमतांड थाना में शिकायत दर्ज कराई और अपने बच्चे और पत्नी की बरामदगी की मांग की है.   

शिकायत में देवघर जिले के जसीडीह क्षेत्र के रहने वाले अनिल तुरी पर आरोप लगाया गया है कि वह महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.  पति ने गांव के ही पंकज तुरी की भूमिका पर भी संदेह जताया है. परिवार के अनुसार, अनिल तुरी का गांव में पहले से आना-जाना था और वह अक्सर पंकज तुरी के घर आता था.  इसी दौरान उसकी महिला से पहचान हुई, जो धीरे-धीरे बातचीत में बदल गई.  बताया जाता है कि दोनों के बीच फोन पर लगातार संपर्क था, जिसको लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ.

घटना से एक दिन पहले, यानी 20 अप्रैल को गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें अधिकांश लोग व्यस्त थे. इसी दौरान महिला के अचानक घर से गायब होने की जानकारी सामने आई.  महिला के तीन बच्चे हैं,दो बेटियां और एक बेटा. मां के लापता होने से बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी अगले साल तय थी.

घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक महिला और बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. करमाटांड़ थाना प्रभारी अलख नाथ चौबे के अनुसार, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.  लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी तरीकों से दोनों की तलाश जारी है. साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी अनिल तुरी पहले से शादीशुदा है और अपने घर में विवाद के बाद वहां से निकला था.

 

Tags:jamtara newsjamatara crimekidnapkidnap in jamtarajharkhand crimejharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.