✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चैती नवरात्र में फूलों से सजा मां का दरबार, रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 4:07:38 PM

रजरप्पा(RAJRAPPA): झारखंड का प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर चैती नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया है. इस विशेष मौके पर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंदिर की सजावट को और भव्य बनाने के लिए कोलकाता से अनुभवी कारीगरों के साथ-साथ विशेष फूल भी मंगाए गए हैं, जिससे मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है.

चैती नवरात्र के दौरान यहां लगातार 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है. हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. मां छिन्नमस्तिका के दरबार में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां भक्त पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ माता की आराधना करते नजर आते हैं.

जो भी भक्त सच्चे मन और आस्था के साथ मां की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. नवरात्र के इस पावन पर्व पर माता को विशेष प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं और पूरे नौ दिनों तक उनका विशेष श्रृंगार भी किया जाता है, जिससे मंदिर का वातावरण और भी आध्यात्मिक हो उठता है.

मंदिर की मनमोहक सजावट, भक्तिमय माहौल और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम यहां देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

रिपोर्ट: अनुज कुमार

Tags:Rajrappa Temple decorationRajrappa TempledecorationChaitra NavratriMaa Chhinnamasta TempleNavratri festivalKolkata artisans temple decorRajrappa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.