☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गंगा में नहाने गई मां-बेटी की डूबने से हुई मौत, शव को ढूंढने में जुटी SDRF की टीम

गंगा में नहाने गई मां-बेटी की डूबने से हुई मौत, शव को ढूंढने में जुटी SDRF की टीम

मनेर: मनेर थानाक्षेत्र स्थित खासपुर के शेरपुर दिघवारा पुल के नीचे गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक मां-बेटी गंगा में डूब गई. घटना अहले सुबह की है. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों मां-बेटी को बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मनेर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गोताखोर शव को ढूंढने में जुटे हुए हैं. लेकिन शव का पता नहीं चल पाया है.

शव को ढूंढने के लिए SDRF की टीम को भी बुलाया गया है. वहीं, घाट पर इकट्ठा लोगों की भीड़ दोनों के शव को जल्दी खोज निकालने की मांग कर रहे हैं. मां-बेटी की पहचान खासपुर निवासी मां लक्ष्मी देवी और बेटी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है.

Published at:15 Sep 2024 11:00 AM (IST)
Tags:बिहारबिहार न्यूजमनेरमनेर थानाक्षेत्रशेरपुर दिघवारा पुलगंगा घाटडूबने से मौतमां-बेटी की मौतएसडीआरएफ टीममनेर पुलिसBiharBihar NewsManerManer police station areaSherpur Dighwara bridgeGanga Ghatdeath due to drowningdeath of mother and daughterSDRF teamManer Police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.